Vat Savitri Vrat Rules :हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार (Vat Savitri Vrat) का अपना महत्व है और सभी व्रतों के अलग-अलग नियम हैं। (Vat Savitri Vrat) इसी प्रकार वट सावित्री व्रत के भी कुछ नियम बताए गए हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बेहद खास होता है। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस दिन व्रत रखने से पति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आइए जानते हैं पहली बार व्रत रख रही महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत के नियमों के बारे में। बता दें कि इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई के दिन रखा जाएगा।
Vat Savitri Vrat Rules
वट सावित्री के व्रत के दौरान पूजा को विधि-विधान से किया जाता है। तभी पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है। साथ ही, इस दिन पूजा की सामग्री का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। आइए जानें पूजा विधि और पूजन सामग्री के बारे में।
पूजा विधि
वट सावित्री का व्रत करने वाली महिलाएं इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद ऋंगार करें और शुभ मुहूर्त में वट वृक्ष या बरगद के पेड़ की पूजा करें। पूजा के समय धूप और दीप अवश्य जलाएं। इस दिन घर के बने हुए खाने का ही भोग लगाया जाता है। कच्चे सूत का धागा बरगद की परिक्रमा करते हुए लपेट दें। इस दौरान 5 या 7 परिक्रमा करें।
Vat savitri 2022 : कब है वट सावित्री व्रत? कथा एवं महत्व
मेष राशि के बच्चों को खुश करना नहीं है आसान Aries Child Nature
इस दिन बरगद के पेड़ में चावल के आटे का पीठा या छाप लगाने की परंपरा है। फिर उस पर सिंदूर का टीका लगाएं और वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुने। बरगद के फल और 11 भीगे हुए चने के साथ पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है। दिनभर उपवास रखा जाता है।
पूजन सामग्री
व्रत की थाली आप पहले ही सजा लें। पूजन के लिए जरूरी सामान इक्ट्ठा कर लें। इसके लिए कच्चा सूत या धागा, बांस का पंखा, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप, मिट्टी का दीया, फल, फूल, रोली, सिंदूर, अक्षत, सुहाग के सामान, भींगे चने, मिठाई, घर में बने हुए पकवान, जल से भरा कलश, खरबूजा, चावल के आटे का पीठ, व्रत कथा के लिए पुस्तक इत्यादि थाली मे रख लें।
इन राशियों पर साल भर रहेगी राहु की विशेष कृपा Rahu Planet grace
अगला 1 साल इन राशि वालों के लिए होगा वरदान साबित Guru rashi parivartan 2022
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।