Vastu Tips Morpankhi Plant : कुछ पौधे बेहद शुभ (Vastu Tips) होते हैं। इन पौधों का घर में होना ढेरों लाभ कराता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में इन पौधों को बेहद लकी और कई वास्तु दोषों को दूर करने वाला बताया है। इन्हीं शुभ पौधों में से एक है मोरपंखी का पौधा। मोरपंखी का पौधा जितना खूबसूरत होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। यह अपने आसपास की नकारात्मकता को खत्म करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
Vastu Tips इसके अलावा यह आर्थिक स्थिति बेहतर करता है। घर के सदस्यों की एकाग्रता, याददाश्त और बुद्धि बढ़ाता है। इसलिए इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। इसके अलावा इस पौधे को मयूरपंखी पौधा भी कहा जाता है।
Vastu Tips Morpankhi Plant
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोरपंखी पौधे से ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए इसे उत्तर दिशा में लगाएं। यह दिशा धन और देवी-देवताओं की दिशा होती है।
इस दिशा में मोरपंखी प्लांट लगाने से आय बढ़ेगी। घर के वास्तु दोष दूर होंगे। धन हानि-फिजूलखर्ची की समस्या दूर होगी।
कुल मिलाकर आर्थिक तंगी दूर करने के लिए मोरपंखी पौधा लगाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
ख्याल रखें कि इसे घर की दक्षिण दिशा में न लगाएं। इस दिशा को शुभ चीजें रखने या बनाने के लिए अशुभ माना गया है।
इन लोगों को बड़ा धनलाभ कराएगा मंगल का राशि परिवर्तन Mangal Gochar 2022
इस तरह बोलनी चाहिए नंदी के कानों में अपनी मनोकामना, जानें नियम Nandi Ji
…लेकिन जोड़ी से लगाएं मोरपंखी पौधा
मोरपंखी पौधे की खासियत है कि इस पौधे को हमेशा जोड़ी से लगाना चाहिए।
यानी कि हमेशा एक साथ 2 पौधे लगाना चाहिए। इन दोनों पौधों को आसपास ही रखें।
ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही घर में खुशहाली बढ़ती है।
इसके साथ ही इस पौधे की समय-समय पर कटाई-छंटाई करके उसे खूबसूरत आकार भी देते रहें।
इन कामों को करने से शुभ ग्रह भी देने लगते हैं अशुभ फल Astrology
शुक्र का इन लोगों पर रहता है विशेष प्रभाव, नहीं होती धन की कमी Shukra
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।