Vastu Shastra 2022 : अधिकांश घरों (Vastu Shastra) में सजावट के लिए अलग-अलग तरह की मूर्तियां रखी जाती हैं। इनमें से (Vastu Shastra) कुछ मूर्तियां देवी-देवताओं की होती हैं तो कई जानवरों आदि की प्रतिमाएं भी होती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत मूर्तियां घर में रखने से इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि घर में किन मूर्तियों को रखना शुभ माना गया है।
Vastu Shastra 2022

हमेशा सिर उठाकर जीते हैं इन 3 राशि के लोग Astrology
कब है रामनवमी, इस साल बन रहे हैं विशेष योग Ram Navami 2022
गाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर पीतल की गाय की मूर्ति रखने से संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
हंस
वास्तु शास्त्र के मुताबिक गेस्ट रूम में हंस के जोड़ों की मूर्तियां रखना शुभ है। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है। इसके अलावा घर में बत्तख के जोड़ों की मूर्ति रखने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।
राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय Rahu Grah Upay 2022
तोता
वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा में तोते की मूर्ति रखने से घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही शादीशुदा जिंदगी में भी खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

कछुआ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का रूप है। माना जाता है कि जहां कछुआ होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कछुआ को घर की पूरब या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा ड्राइंग रूम में धातु का कछुआ रखने से धन में बढ़ोतरी होती है।
कब है हनुमान जयंती, मुहूर्त, महत्व और सब कुछ Hanuman Jayanti 2022
मछली
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मछली धन और ऊर्जा का प्रतीक है। घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।