Sun Transit May 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन (Sun Transit) सभी लोगों के जीवन पर बड़ा असर डालता है क्योंकि सूर्य (Sun Transit) व्यक्ति के करियर, सेहत, सफलता आदि को प्रभावित करता है। सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं। आने वाली 15 मई को सूर्य राशि मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वे 15 जून तक वृषभ राशि में रहेंगे। यह समय 6 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। उन्हें करियर में खूब सफलता मिलेगी, साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा।
Sun Transit May 2022
Sun Transit मेष- सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश आपको खूब लाभ कराएगा। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अच्छी-खासी बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।
धन दौलत में वृद्धि करते हैं शिव पुराण के ये उपाय Shiv Puran Upay
किस्मत वालों की हथेली में होती है शनि रेखा, बरसता है पैसा Saturn Line Indicates
Sun Transit वृषभ- सूर्य वृषभ राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं और जमकर फायदा भी पहुंचाएंगे। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी मिल सकती है। आय में तगड़ा इजाफा हो सकता है, जो आर्थिक स्थिति में खासी बेहतरी लाएगा। जीवन में ढेर सारी खुशियां दस्तक देंगी।
कर्क- कर्क राशि वालों को सूर्य का गोचर आर्थिक लाभ देगा। नौकरी हो या व्यापार दोनों के जातकों को तरक्की मिलेगी। धन लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को सूर्य का राशि परिवर्तन सम्मान, पैसा, पद सब कुछ दिलाएगा। वे यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो कि उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
घर की खुशियों में बाधा बनते हैं ये कांटेदार पौधे, शुभ कार्यों पर लगाते हैं रोक Plant Tips
Zodiac Sign रातों-रात बदल जाती है इन राशि के लोगों की किस्मत, जानें कैसे?
Sun Transit May 2022 कन्या- कन्या राशि के लोगों को सूर्य का राशि परिवर्तन किस्मत का साथ दिलाएगा। कह सकते हैं कि इस 1 महीने में इस राशि के जातकों को भाग्य जमकर चमकेगा और हर काम में सफलता दिलाएगा। तरक्की मिलेगी, जीवन में खुशियां आएंगी।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।