star anise : चक्र फूल (star anise) रसोई में मिलने वाला एक ऐसा हर्ब है जिसे मसाले की तरह इस्तेमाल किया जाता है। (star anise) आमतौर पर ये आपको गरम मसाले में डला मिल जाएगा। पर क्या कभी आपने सोचा है कि ये है क्या और इसके फायदे क्या हैं? दरअसल, चक्र फूल एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। हाल ही में वेलनेस कोच ल्यूक कॉन्टिनहो ने इस हर्ब के बारे में अपने इंस्टा पोस्ट में शेयर किया है। उन्होंने बताया कि चक्र फूल के फायदे कई हैं। ये एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है।
Star anise water
जिंदगी में खलबली मचाएंगे राहु-केतु, देखें अपनी राशि Rahu Ketu Gochar 2022
ये जहां शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाता है वहीं, ये जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में भी मददगार है। इसके अलावा ल्यूक कॉन्टिनहो ने चक्र फूल के उपयोग के बारे में भी बताया। आइए जानते हैं।
चक्र फूल का पानी-Star anise water
चक्र फूल का पानी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ल्यूक कॉन्टिनहो ने इसे बनाने का तरीका भी बताया। जैसे कि इसे बनाने के लिए
-1 ग्लास पानी लें
-1 पूरा चक्र फूल लें
-अब इसमें हल्का सा सोंठ डालें
-फिर एक दो लौंग और थोड़ा सा दालचीनी डालें।
-अब सबको उबाल दें।
-अब इस पानी को छाल लें और अब इसका सेवन करें।
चक्र फूल का पानी पीने के फायदे-Star anise water benefits in hindi
आपको बीमार बना सकते हैं घर में रखे आर्टिफिशियल फूल, जानें कैसे
1. ब्लॉटिंग कम करता है
ब्लॉटिंग में चक्र फूल का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, ये अपच की समस्या को कम करने में मददगार है। दरअसल, ये एंटाएसिड की तरह काम करता है और गैस रिलीजिंग में मदद करता है। ये पाचन तंत्र के काम काज को बेहतर बनाता है और ब्लॉटिंग को रोकता है। खाना खाने के बाद इसे लेना आपको खाने के कारण महसूस होने वाले भारीपन और पेट में सूजन से बचाता है।
2. फ्लू से बचाता है
चक्र फूल का पानी पीने से आप फ्लू से बच सकते हैं। दरअसल, इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौसमी इंफेक्शन से बचाता है और इम्यून सिस्टम द्वारा बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा ये फ्लू के लक्षणों जैसे कि गले में दर्दऔर सीने में जकड़न को कम कर सकता है।
बेहद क्रिएटिव होते हैं इस ब्लड ग्रुप के जातक Blood Group
3. बलगम बनने से रोकता है
चक्र फूल का पानी पीने से आप बलगम को बनने से रोक सकते हैं। साथ ही जिन्हें बलगम वाली खांसी है उनके लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसका एंटीऑक्सीडेंट बलगम को पिघलाने और इसे बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को सूजन को कम करने और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं।
4. जोड़ों के दर्द में असरदार
चक्र फूल के पानी पीने से आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। दरअसल, इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के सूजन को कम करने और दर्द में आराम दिलाने में मदद कर सकता है। जोड़ों में दर्द होने पर आपको इसका रेगुलर और संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
शनि की बुरी नजर से निजात पाने का सुनहरा मौका Hanuman jayanti 2022
5. फंग इंफेक्शन से बचाता है
कई बार शरीर में पीएच की गड़बड़ी के कारण भी आप फंगल इंफेक्शनके शिकार हो जाते हैं। ऐसे में चक्र फूल का पानी आपको इस इंफेक्शन से बचा सकता है। इसके अलावा अगर आपको कही फंगल इंफेक्शन है भी तो ये इसे कम कर सकता है और इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।