Solar Eclipse 2022 Effect : आने वाली (Solar Eclipse) 30 अप्रैल, दिन शनिवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। (Solar Eclipse) यह ग्रहण बहुत अहम है क्योंकि यह शनिचरी अमावस्या के दिन लग रहा है और इससे एक दिन पहले ही शनि अपनी राशि बदल रहे हैं। इसके चलते ग्रहण का बड़ा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। खासतौर पर 3 राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Solar Eclipse 2022 Effect on Zodiac Signs
ये है सूर्य ग्रहण का समय
साल का ये पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 की मध्यरात्रि 12:15 बजे से शुरू होकर सुबह 04:08 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। साथ ही इस दिन मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा और राहु की युति बनेगी। यह स्थिति 3 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। ग्रहण के नकारात्मक असर से बचने के लिए इन लोगों को कुछ उपाय कर लेना चाहिए।
दूसरों की इन चीजों को यूज करने से शुरु होता है बुरा वक्त Vastu Tips
इन 7 खास चीजों को देखने मात्र से संवर जाती हैं पूरी जिंदगी Garuda Purana
मेष (Aries)
यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही लग रहा है इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा। उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। दुर्घटना हो सकती है। चोट-चपेट से बचने के लिए जल्दबाजी न करें। साथ ही ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों का स्वामी चंद्रमा है जो मेष में राहु के साथ मौजूद रहेगा। यह स्थिति इस राशि वालों के लिए ठीक नहीं कही जा सकती है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। नकारात्मकता, अज्ञात भर हावी रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे। बेहतर होगा कि इस समय को धैर्य से निकालें।
अनसुलझी शादी के लिए शुभ है अक्षय तृतीया, जाने महत्व Akshaya Tritiya 2022
रोमांटिक होते हैं इन जन्मतिथि वाले लड़के, पार्टनर को रखते हैं खुश Numerology
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को मान हानि झेलनी पड़ सकती है। सोच-समझकर बोलें और विवादों से सावधान रहें। दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय
सूर्य ग्रहण के अशुभ असर से बचने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। ग्रहण के दौरान कुछ खाने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। ईष्ट देव का स्मरण करें। ग्रहण के बाद दान जरूर दें। वाणी में मिठास बनाए रखें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।