Shani Jayanti 2022 : शनिदेव (Shani Jayanti) इस समय कुंभ राशि में है, जो उनकी स्वयं की राशि है। इस राशि में शनिदेव (Shani Jayanti) बलवान स्थिति में होते हैं। यानी लगभग सभी राशि के लोगों के लिए शुभ फल प्रदान करते हैं। इस समय मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण, कुंभ पर दूसरा चरण और मकर पर तीसरा चरण चल रहा है। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। शनि की इस स्थिति का अन्य राशियों पर कैसे असर होगा, आइए जानते हैं।
Shani Jayanti 2022
इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग Venus Gochar
मेष राशि: ये समय लाभदायक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य आपके परिवार में हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी फायदे की स्थिति बन रही है।
वृषभ राशि: कार्य का बोझ कुछ ज्यादा हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। पिता से सहायता मिलेगी और धन से संबंधित लाभ भी होगा।
मिथुन राशि: इस राशि के योगों को भाग्य का साथ मिलेगा। पैसों से जुड़े फायदे होने के योग भी बन रहे हैं। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी।
अगले महीने शुरू होने वाले हैं इन लोगों के बुरे दिन
कर्क राशि: ये समय भय और चिंता बढ़ाने वाला रहेगा। कोई अप्रिय घटना भी इस समय हो सकती है। खर्च के मुकाबले कमाई कम होने से तनाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए ये समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। परेशानी तो बढ़ेगी लेकिन साथ-साथ धन लाभ भी होगा।
कन्या राशि: इस राशि वालों के अनावश्यक विवाद किसी के साथ हो सकते हैं। लेकिन आय में वृद्धि होने के योग भी हैं। इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
बेडरूम में रखी चीजों का भी लव लाइफ पर पड़ता है असर Feng shui tips
तुला राशि: इस राशि के लोगों के संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। संभलकर रहना होगा।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय ठीक नहीं है। दांत और नसों से जुड़ी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है। पैसा भी अधिक खर्च होगा।
धनु राशि: इस राशि वालों का अपने भाई से विवाद हो सकता है, लेकिन बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।
जन्म तारीख से जानें कौन हो सकता है आपका परफेक्ट लाइफ पार्टनर? Ank Jyotish
मकर राशि: संपत्ति से जुड़े मामलों नुकसान हो सकता है। पद हानि या डिमोशन की स्थिति बन सकती है। धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि: ये समय आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। धन की कमी आपको चिंता में डाल सकती है। किसी मामले में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
मीन राशि: इस राशि के लोगों के धन हानि के योग बन रहे हैं। काम अधिक होने की तनाव की स्थिति बनेगी और भी कई परेशानियां चिंता बढ़ा सकती है।
ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।