Shani 2022

इन लोगों पर किया अत्‍याचार तो नहीं बख्‍शेंगे शनि! जानें प्रकोप से बचने के उपाय Shani 2022

Shani 2022: शनि (Shani 2022) को ज्‍योतिष शास्‍त्र में क्रूर ग्रह माना गया है। वे कर्मों के मुताबिक फल देते हैं। इसलिए शनि (Shani 2022) के प्रकोप से बचने के लिए विभिन्‍न ज्‍योतिषीय उपाय करने के अलावा अच्‍छे कर्म करने की सलाह दी जाती है। आने वाले 29 अप्रैल को शनि ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को साढ़े साती से छुटकारा दिलाएगा तो मीन राशि वालों पर साढ़े साती शुरू होगी। इसी तरह 2 राशि वालों को ढैय्या से राहत मिलेगी तो 2 राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी।

Shani 2022

Shani 2022

यात्रा पर निकलने से पहले जरुर करें ये काम, अनहोनी से होगा बचाव! Travel tips

वैशाख माह में यह कार्य करने से दूर होती है परेशानियां Baishakh Month 2022

साढ़े साती-ढैय्या में झेलने पड़ेंगे बुरे फल
शनि की साढ़े साती और ढैय्या के नाम से ही लोग खौफ खाते हैं क्‍योंकि इस समय शनि की इन जातकों पर कड़ी नजर होती है। साथ ही शनि की साढ़े साती और ढैय्या व्‍यक्ति की आर्थिक, मानसिक, शारीरिक स्थिति पर बुरा असर डालती है। लेकिन जिन लोगों के कर्म अच्‍छे होते हैं और उनकी कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं तो शनि उन्‍हें शुभ फल भी देते हैं। वहीं शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दौरान भी अपने कर्मों को लेकर जो लोग सतर्क नहीं होते हैं, उन पर शनि बुरी तरह कहर ढाते हैं और उन्‍हें आर्थिक, मानसिक, शारीरिक तौर पर तबाह कर देते हैं।

Shani 2022

परिवार के इन लोगों की कृपा से दूर हो सकती है परेशानी, जानें कैसे Grah Shanti Upay

इन लोगों से नाराज हो जाते हैं शनि
शनि उन लोगों से नाराज होते हैं जो गरीब, असहायों, महिलाओं, मजदूरों, सफाई कर्मचारियों पर अत्‍याचार करते हैं। लिहाजा इन लोगों का शोषण करने और अपमान करने से बचें। पशु-पक्षियों को न सताएं। मांसाहार-शराब का सेवन न करें, जुआ-सट्टा जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। झूठ न बोलें, धोखाधड़ी न करें। यदि यह एहतियात नहीं बरतीं तो शनि का कहर झेलना पड़ता है।

इन राशि वालों को नौकरी, कारोबार में तरक्की दिलाएंगे बुध Mercury Transit

ये लोग रहें सतर्क
29 अप्रैल को शनि गोचर करते ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। इस तरह मीन, मकर और कुंभ राशि वाले शनि की साढ़े साती के प्रभाव में रहेंगे। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। इस तरह इन पांचों राशि वालों को अपने कर्मों को लेकर बहुत सतर्क रहना चाहिए।

Shani 2022
Shani 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।