Raj Yog In May 2022 वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Raj Yog) मुताबिक जब भी ग्रहों का गोचर होता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव (Raj Yog) जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मई के महीने में 4 ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। जिसमें मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के दाता सूर्य देव 14 तारीख को शुक्र देव की स्वराशि वृष में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही 23 मई को धन और वैभव के दाता शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि 10 मई को बुध वक्री हो जाएंगे।
इसलिए इन 4 ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि वालों के लिए राज योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
Raj Yog In May 2022
![मई में धन राजयोग, इन 3 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव Raj Yog In May 2 Dhan Raj Yog](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/04/Dhan-Raj-Yog.jpeg?resize=700%2C400&ssl=1)
मेष राशि: मई के महीने में मेष राशि के जातकों के राजयोग के प्रबल योग हैं। क्योंकि सूर्य ग्रह इस महीने आपके प्रथम भाव से निकलकर द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस महीने आप जो भी काम कड़ी मेहनत के साथ काम करेंगे, उसका आपको जरूर फल प्राप्त होगा। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
धन दौलत में वृद्धि करते हैं शिव पुराण के ये उपाय Shiv Puran Upay
किस्मत वालों की हथेली में होती है शनि रेखा, बरसता है पैसा Saturn Line Indicates
साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं शुक्र देव आपके प्रथम भाव में होगा। इसलिए इस समय आपको कई परेशानियों से निजात मिलेगी। वहीं शुक्र देव की दृष्टि आपको सातवें भाव में पड़ेगी, इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
![मई में धन राजयोग, इन 3 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव Raj Yog In May 2 Dhan Raj Yog](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/04/Dhan-Raj-Yog.jpeg?resize=700%2C400&ssl=1)
कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों की भी राजयोग के जरिए किस्मत चमकने वाली है। इस माह सूर्य और बुध की स्थिति से आपको कई स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको नौकरी मिल सकती है। इस दौरान जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें मनचाहा प्रमोशन भी मिल सकता है।
वहीं इस समय व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिसका लाभ आपको भविष्य में हो सकता है। वहीं कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार चंद्र देव की सूर्य और बुध देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस ग्रहों का गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। इस महीने व्यवसायियों को अपार लाभ मिलने वाला है।
घर की खुशियों में बाधा बनते हैं ये कांटेदार पौधे, शुभ कार्यों पर लगाते हैं रोक Plant Tips
Zodiac Sign रातों-रात बदल जाती है इन राशि के लोगों की किस्मत, जानें कैसे?
सिंह राशि: मई के महीने में सिंह राशि के लोगों की राजयोग से किस्मत चमकने वाली है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इतना ही नहीं नौकरी पेशा लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है।
इससे भी आपको अपार लाभ मिलेगा। शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि इस महीने बढ़ सकती है। व्यापार में भी इस दौरान अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। इस महीने आपकी अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।
![मई में धन राजयोग, इन 3 राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव Raj Yog In May 2 Dhan Raj Yog](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/04/Dhan-Raj-Yog.jpeg?resize=700%2C400&ssl=1)
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।