Plants Vastu : वास्तु शास्त्र (Plants Vastu) के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। (Plants Vastu) दरअसल वास्तु शास्त्र में हर पेड़-पौधे का अलग-अलग महत्व है। वास्तु के मुताबिक पेड़-पौधे अगर सही दिशा में लगाए जाएं तो घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। वहीं गलत दिशा में लगे पेड़-पौधे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। जिसका घर की आर्थिक स्थिति और सुख-समृद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ धन की हानि भी होती है। आइए जानते हैं पेड़-पौधों से जुड़े खास वास्तु टिप्स।
Plants Vastu For Home
अगले 24 दिन तक मौज करेंगे इन राशि के लोग, मिलेगा लाभ ही लाभ Astrology
हो जाएं खुश, इन लोगों का भाग्य चमका सकते हैं शनिदेव Shanidev
– घर में काटेंदार या सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सूखे या कांटेदार पौधे सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है।
– घर के बाहर कैंपस में अशोक का पौधा लगाने से घर-परिवार में संपन्नता आती है। साथ ही शोक दूर होते हैं। अशोक का पौधा लगाने से परिवार में सदस्यों के बीच आपसी संबंध अच्छा रहता है।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। तुलसी का पौधा लगाने के लिए पूरब, उत्तर या पूरब-उत्तर दिशा का चयन करना चाहिए। इसके घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
मंगल का गोचर इन राशि वालों के लिए खतरनाक! जानें अपनी राशि Mangal Gochar
वैवाहिक जीवन में रोमांस हो गया है कम? अपनाएं ये आसान टिप्स fengshui tips
– घर में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। इस पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीपल का पौधा लगाना अशुभ होता है। पीपल का पेड़ घर में होने से धन की हानि होती है। जिस पौधे के दूधनुमा पदार्थ निकलता हो उसे घर के बाहर लगाना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर की दक्षिण दिशा में कांटेदार पौधे लगाने से रोग पनपते हैं। इसके अलावा घर में गूलर या नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित परेशानियां होती हैं।
– घर में केले के पेड़ को उत्तर दिशा या ईशान कोण में लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। वहीं कैक्टस का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।