Planet Parade 2022 : 30 अप्रैल 2022 ग्रह-नक्षत्रों के मामले (Planet Parade) में बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन सूर्य ग्रहण (Planet Parade) है और 4 ग्रह एक ही कतार में नजर आएंगे। ग्रहों का इस तरह कतार में आने का यह अद्भुत संयोग करीब 1000 साल बाद बना है। ग्रहों के इस तरह एक कतार में आने को प्लानेट परेड (Planet Parade) कहा जाता है।
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि समेत 4 ग्रह एक कतार में आने शुरू हो गए हैं और 30 अप्रैल को सूर्योदय से लगभग 1 घंटे पहले पूर्व दिशा में वे एक साथ एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। इससे पहले ऐसा अद्भुत नजारा 947 ईस्वीं में देखा गया था।
Planet Parade 2022 : प्लानेट परेड का दुर्लभ नजारा
विवाह के लिए शुभ हैं ये 15 दिन, जानें गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त Wedding Muhurat
30 अप्रैल को शनि अमावस्या, शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि, उपाय Shani Amavasya 2022
जब ग्रह एक लाइन में नजर आते हैं तो इन घटनाओं को प्लानेट परेड या ग्रह परेड कहते हैं। मोटे तौर पर यह ग्रह परेड 3 तरह की होती है पहली, जब सौर मंडल के 3 ग्रह सूर्य की एक तरफ आ जाएं। दूसरी, जब कुछ ग्रह एक ही समय में आकाश के एक छोटे से क्षेत्र में दिखाई देते हैं। तीसरी, जब 4 ग्रह एक ही कतार में दिखें। यह सबसे दुर्लभ ग्रह परेड होती है और मौजूदा ग्रह परेड ऐसी ही है।
30 अप्रैल को शुक्र-गुरु दिखेंगे बेहद करीब
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ये 4 ग्रह एक साथ एक कतार में आने लगे थे। इसके तहत शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को चंद्रमा के पूर्वी क्षितिज से 30 डिग्री पर दिखाई देना था। इसके बाद 30 अप्रैल 2022 को यह नजारा सबसे अद्भुत रहेगा। सूर्योदय से एक घंटे पहले इस दिन सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और बृहस्पति को एक साथ बहुत करीब से देखा जा सकता है। शुक्र, बृहस्पति के 0.2 डिग्री दक्षिण में होगा। यहां तक कि आसमान साफ रहे और प्रदूषण न हो तो बिना दूरबीन या टेलीस्कोप के इन ग्रहों की कतार को देखा जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में छिपा है वजन घटाने का तरीका, जानें कैसे Weight Loss Tips
बुध की वजह से इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग Budh Planet
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।