Palmistry

ऐसी रेखा वालों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान Palmistry

Palmistry: कहते हैं मनुष्य के हाथ (Palmistry) में उसकी तकदीर छुपी होती है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में कई प्रकार की रेखा (Palmistry) होती है। जिसमें प्रमुख शनि रेखा, भाग्य रेखा, जीवन रेखा और धन रेखाएं हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि रेखा के बारे में। मान्यता है जिन लोगों के हाथ में शनि रेखा स्पष्ट और बिना कटी- पिटी होती है। वो लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं और वह किस्मत के भी धनी होते हैं। आइए जानते हैं कहां होती है शनि रेखा और इसके बारे में विस्तृत जानकारी…

Palmistry

Palmistry
Palmistry

इस स्थान पर होती है शनि रेखा
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक शनि रेखा (भाग्य रेखा) मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है। यह रेखा जितनी स्पष्ट और बिना कटी- पटी होगी, उतना ही व्यक्ति धनी और शौहरत कमाने वाला होगा।

इन लोगों पर किया अत्‍याचार तो नहीं बख्‍शेंगे शनि! जानें प्रकोप से बचने के उपाय Shani 2022

इस साल किसे मिलेगा प्रमोशन और बढ़ेगा वेतन, जाने अपनी राशि से Appraisal 2022

भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही ये लोग अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ये लोग कम उम्र में ही करियर की ऊंचाइयों को छू जाते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में खूब नाम और पैसा कमाते हैं।

Palmistry
Palmistry

उम्र के साथ- साथ होते जाते हैं अमीर
वहीं आपको बता दें कि शनि रेखा हाथ में अन्य स्थानों से भी निकलती है। अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ-साथ अमीर होता चला जाता है। साथ ही ऐसे लोग पैसे का खुद उपयोग कम ही कर पाते हैं। इन लोगों का धन इनकी संतान उपभोग करतीं हैं। साथ ही ये लोग दानी भी बहुत होते हैं।

इस सप्ताह किसे मिलेगी तरक्की और धनलाभ! जानें अपना हाल Numerology

प्‍यार-पैसा-रोमांस से भर जाएगा इन राशि वालों का जीवन Shukra

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो तो ये अच्छा फल प्रदान करती है। कहते हैं कि ऐसी रेखा वाले जातक हर कार्य में अपनी मेहनत से सफलता पा लेते हैं। लेकिन ये रेखा कटी फटी नहीं होनी चाहिए। शनि देव इनको मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। साथ ही ये लोग मेहनत के दम पर बड़े कारोबारी बन जाते हैं। ये हर कार्य को समय पर करना पसंद करते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही इनके शौक भी महंगे- महंगे होते हैं और ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं।

Palmistry
Palmistry

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।