Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में हथेली की रेखाएं, चिह्न और पर्वतों का अध्ययन किया जाता है। जिसके बाद (Palmistry) भविष्यवाणी की जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के जानकार मानते हैं कि हाथ की रेखाएं कर्म के अनुसार बदलती रहती हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक रेखाएं बदलती रहती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथ की कुछ रेखाएं और खास चिह्न आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। ऐसे में जानते हैं कि हथेली की कौन सी रेखाएं धनवान होने का संकेत देती हैं।
Palmistry : ऐसे लोगों पर रहती है कुबेर की कृपा
शुक्र का गोचर, इन राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार Shukr Transit 2022
मां दुर्गा खुशियों से भर देंगी झोली, यदि नवरात्रि में मिले ये संकेत! Chaitra Navratri 2022
– हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक सकारात्मक और नकारात्मक कार्यों से भी हथेली की रेखाओं पर असर होता है। हथेली में राहु क्षेत्र पर त्रिभुज का होना अत्यंत शुभ है। जिन लोगों की हथेली में राहु क्षेत्र पर त्रिभुज होता है, उन्हें जीवन में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
इसके अलावा राहु पर्वत पर त्रिभुज का निशान बिजनेस में उन्नति का भी संकेत देता है। ऐसे लोग अपनी बुद्धि से धन अर्जित करते हैं। साथ ही ऐसे लोग जीवन में धन कुबेर होते हैं। राहु पर्वत पर त्रिभुज को मनी ट्राइएंगल के नाम से भी जाना जाता है।
मच्छर और कीड़े-मकोड़ों को घर पास नहीं फटकने देते ये पौधे special plants
कलावा धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा उल्टा असर! kalawa
– हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत पर बना त्रिकोण शुभ है। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज होने से व्यक्ति ज्ञानी और संगीत में निपुण होता है। ऐसे लोग बचपन में कितना भी निर्धन क्यों ना हो, परंतु वह अपनी मेहनत के दम पर अकूत धन अर्जित करता है। साथ ही ऐसे लोग जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें अपार प्रसिद्धि हासिल करते हैं।
– हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक गुरु यानी बृहस्पति पर्वत पर बना स्क्वायर का निशान व्यक्ति को गुणवान बनाता है। जिनकी हथेली में गुरु पर्वत पर ऐसी स्थिति बनती है, ऐसे लोग कुशल प्रशासक होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग गरीब घर में जन्म लेने के बावजूद भी अपनी मेहनत से उच्च पद हासिल करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।