Palmistry : ज्योतिष शास्त्र (Palmistry) में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य (Palmistry) और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाएं और तिलों का विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में हर तिल का अपना अलग महत्व होता है। बस इस पर निर्भर करता है कि तिल किस स्थान पर है। उस हिसाब से ही उसका फल किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में मौजूद तिल के बारे में…
Palmistry
इस राशि की लड़की से शादी होते ही पति की होती है तरक्की! Girl Zodiac Sign
Best Friend : मुसीबत में भी साथ नहीं छोडते इन राशि के दोस्त
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार तर्जनी यानी हाथ की पहली अंगुली पर तिल होना भाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ ही इस अंगुली पर तिल होता है। उस पर धन के देवता कुबेर की कृपा रहती है। ये लोग आर्थिक रूप से संपन्न रहते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। ये हर काम को बहुत सलीके से करते हैं। इनको जो बोलना है ये मुंह पर बोल देते हैं।
जिन लोगों की मध्यमा उंगली पर तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान और तेज दिमाग के होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं। वहां रंग जमा देते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है।
Budh Gochar : बुध ग्रह फिर बदलने जा रहे राशि, इन लोगों को होगा लाभ
parad kada बेहद खास धातु का कड़ा, पहनते ही कई बीमारियां हो जाती हैं छुमंतर
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर सबसे छोटी उंगली पर तिल हो तो ऐसे नाम और पैसा दोनों कमाते हैं। साथ ही ये लोग देखने में आकर्षक और रोमांटिक होते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वही इन लोगों की मित्र मंडली भी बहुत अधिक होती है।
हाथ के अंगूठे पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग रिश्ते में वफादार होते हैं। वहीं ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार माने जाते हैं। ये गुणी लोगों की दिल से इज्जत करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। ये लोग व्यापार करने में निपुण माने जाते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।