Best Friend Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह, 27 नक्षत्र और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों में कोई न व्यक्ति जरूर जन्मा होता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां हम आपको ऐसीं 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग दोस्ती निभाने में माहिर होते हैं। इन लोगों को बेस्टफ्रेंड बन सकते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
Best Friend Zodiac Sign
रत्नों से कहीं अधिक चमत्कारी हैं ये जड़ी-बूटियां, आजमा कर देखें Herbs
घर की इन खास दिशाओं में रखें ये 5 सामान, खूब बढ़ेगी धन-दौलत Vastu Tips
मेष राशि: इस राशि के लोग दोस्ती निभाने के लिए बेहतर माने जाते हैं। इन लोगों की यह खासियत होती है अगर इन्होंने आपको दिल से दोस्त मान लिया तो यह आपका मरते दम तक साथ नहीं छोड़ेंगे। हालांकि ये लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के जरूर होते हैं। लेकिन ये लोग जो भी कहते हैं वो मुंह पर कह देते हैं। इनको स्पष्ट बोलना और सुनना पसंद होता है। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
lakshmana plant मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा, घर में लगाने से नहीं होती धन की कमी
मिथुन राशि: इस राशि के लोग सुलझे हुए और जिंदगी को इंजॉय करने वाले होते हैं। ये लोग दोस्ती के पक्के होते हैं। साथ ही हर परिस्थिति में अपने मित्र का साथ देते हैं। इनके जो बेस्ट फ्रेंड होते हैं वो लोग इनके साथ खुश महसूस करते हैं क्योंकि ये लोग मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही ये लोग दोस्ती के लिए कुछ भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। साथ ही ये लोग भरोसा और सच्चाई के साथ जीवनसाथी का साथ देते हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, तो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
गर्दन की बनावट बताती है जीवन के गहरे राज, जानें अभी Samudra Shastra
मकर राशि: ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही इस राशि के लोग के लोगों के ज्यादा दोस्त नहीं होते। ये लोग एक या दो दोस्त ही बनाते हैं और पक्की मित्रता करते हैं। ये लोग समय- समय पर दोस्त को अच्छी सलाह भी देते रहते हैं। ये लोग रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं। इस राशि के लोग हमेशा उपयोगी साबित होते हैं। मतलब जब कोई साथ नहीं देता तब ये लोग साथ देते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।