numerlogy

इस तारीख में जन्में लोगों पर होती है शनिदेव की शुभ दृष्टि Numerology

Numerology : अंक शास्त्र (Numerology) में प्रत्येक 1 से 9 तक के अंकों को अलग-अलग ग्रह के साथ जोड़ा गया है। हर अंक (Numerology) का स्वामी ग्रह अलग होता है। और उस ग्रह की कृपा उस मूलांक के जातकों पर हमेशा बनी रहती है। मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है। किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है और इन लोगों पर शनि देव की खास कृपा दृष्टि बनी रहती है।

Numerology

numerlogy
numerlogy

Numerology बहुत ही मेहनती होते हैं मूलांक 8 के जातक
अंक शास्त्र के मुताबिक ये लोग बहुत ही रहस्मयी होते हैं। इन्हें आसानी से समझा नहीं जा सकता। ये कब, कहां, क्या कर बैठें किसी को पता नहीं होता। यहां तक कि कई बार इन्हें भी नहीं पता होता कि ये क्या करने वाले हैं। इनकी मानसिक स्थिति का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार लोग इनकी शख्सियत के बारे में जान नहीं पाते। जो व्यक्ति इनके साथ लंबे समय से रह रहा है, वे इन्हें आसानी से समझ सकता है। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं, और जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। कोई भी कार्य बीच में या अधूरा छोड़ना बिल्कुल पसंद नहीं होता।

शनि-मंगल की युति, इन राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलेंं Shani-Mangal Yuti

दूसरों को नहीं पता चलनी चाहिए आपकी ये 9 बातें Shukra Niti

दिखने में ऐसे होते हैं ये मूलांक 8 के लोग
किसी भी माह की 8 तारीख को जन्में लोग का स्वामी ग्रह शनि होता है। इनका कद छोटा और रंग सांवला होता है। इनके चलने-फिरने, उठने -बैठने का तारीका काफी अलग होता है। ज्यादातर इन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं। हर कार्य में इनकी स्पीड काफी धीमी होती है। लेकिन काम के प्रति इनका लगाव और समय को लेकर पांबद होने के कारण लोग इन्हें खूब पसंद करता है। विचारों में जिम्मेदारी झलकती है, शुद्ध होते हैं।

numerlogy
numerlogy

इन लोगों की जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव वाली होती है, इसलिए ये लोग बहुत ही धैर्य और दिमाग से काम लेते हैं। वहीं, कुछ लोग ऊंची महत्वकांक्षा रखते हैं, जिसके कारण इनका स्वभाव कठोर और जिद्दी होता है। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इन्हें फिजूलखर्ची बिल्कुल नहीं पसंद नहीं होती, जो कुछ खर्च करते हैं, सोच समझ कर खर्च करते हैं। इसकी कारण ये लोग काफी धन इकट्ठा कर लेते हैं और धनवान होते हैं।

कब है विनायक चतुर्थी व्रत? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व Vinayak Chaturthi

यहां कृषि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं शनिदेव, आश्चर्यजनक हैं ये बातें Dharma Darshan

ये माह होता है बेहद शुभ
मूलांक 8 के लोगों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना शुभ फलदायी होता है। अगर आप कोई भी शुभ या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो किसी भी माह कि 8, 17 और 26 तारीख के दिन करें। ये तारीख मूलांक 8 वालों के लिए उन्नित का द्वार खोलने वाली होती हैं। ये लोग किसी भी कार्य की शुरुआत रविवार और मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें। अगर रंगों की बात की जाए तो गहरा भूरा, काला और नीला रंग इनके लिए अनुकूल होता है। क्योंकि ये रंग शनिदेव के होते हैं।

numerlogy
numerlogy

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।