Numerology 2022
अंक ज्योतिष राशिफल

इन जन्मतिथि वाले लोगों को शुक्र-मंगल बनाएंगे धनवान Numerology 2022

Numerology 2022 : अंक ज्योतिष अनुसार साल 2022 का अंक 6 है। यह शुक्र ग्रह का अंक है। इसलिए पूरा वर्ष शुक्र से प्रभावित रहेगा। साथ ही वर्ष की शुरुआत कन्या लग्न में हो रही है। इसलिए साल के परिणाम मिले जुले रहने वाले हैं। साथ ही साल के शुरुआत में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसलिए मंगल ग्रह का भी प्रभाव रहेगा और मंगल प्रधान जातकों को लाभ मिलेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि आने वाले नए साल में किन लोगों को लाभ होगा।

Numerology 2022
Numerology 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2022 में किसे होगा लाभ/ Numerology 2022
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों का जन्म 6, 14 या 24 तारीख को हुआ है या जिनके जन्म का साल 15, 24 33 या 42वां चल रहा है, उन्हें इस साल अधिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिन जातकों का जन्म फरवरी, मार्च या अप्रैल के महीने में हुआ है, उन्हें भी लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को लाभ के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही इन लोगों को बिजनेस में भी लाभ होगा। अगर नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये साल अनुकूल है। जो लोग शुक्र के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो उन्हें विशेष फायदा हो सकता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र और मंगल मजबूत स्थिति में स्थित हैं उनके लिए भी नया साल शुभ फलदायी रहेगा।

2022 में अशुभ रहने वाली हैं ये राशियां, आएंगी मुसीबतें

2022 में किन जातकों को होगी समस्या
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग, जिनकी जन्म तारीख 01, 10, 09, 18, 27, 18 है। उनके लिए नया साल थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में शुक्र या मंगल का दोष है। या शुक्र और मंगल नीच स्थिति में स्थित हैं तो ऐसे लोगों के लिए साल 2022 मुश्किलें लेकर आएगा। ऐसे लोगों को बेहद सावधान करने की जरुरत है। क्योंकि किसी विवाद से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है।

 1 जनवरी को है खास संयोग में छप्‍पर फाड़ पैसा दिलाएंगे ये काम

नए साल को शुभ बनाने के लिए क्या करें
साल 2022 को अच्छा और शुभ बनाने के लिए शुक्रवार के दिन चांदी का छल्ला अंगूठे में धारण करें। साथ ही रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करें और सात कन्याओं को हर शुक्रवार को भोजन कराएं। इसके अलावा पूरे साल हर शुक्रवार के दिन ‘श्री सूक्त’ और लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें। नए साल में लाभ के लिए पूरे साल गुलाबी या क्रीम कलर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। साथ ही साथ काले रंग के प्रयोग से बचें।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in