Numerology : अंकों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। Numerology आपने देखा ही होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है कोई अंक अशुभ। वहीं ज्योतिष शास्त्र (Numerology) की तरह अंक शास्त्र भी व्यक्ति के भविष्य और वर्तमान के बारे में जानकारी देता है। अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन्हीं 9 नंबरों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 1 के बारे में, जिस पर सूर्य देव का आधिपत्य है। मतलब यह है कि जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 होता है।
Numerology सफल राजनीतिज्ञ
Parijat घर की कंगाली दूर करता है ये खास पौधा, जरुर लगाएं
Astrology जूते-चप्पल का है किस्मत कनेक्शन, जरूर जानें खास बातें
साथ ही ज्योतिष में सूर्य को सूर्य को ज्योतिष में सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा तथा पिता का कारक भी कहा गया है। सूर्य सभी ग्रहों का राजा होता है अर्थात यह नेतृत्व का प्रतीक है। पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत सूर्य ही है। इसलिए सूर्य को ऊर्जा का भी कारक माना जाता है। इसके अलावा सूर्य ग्रह आत्मा के भी कारक होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के बारे में कुछ खास बातें…
कलाई की बनावट खोलती है व्यक्ति के कई राज, जानिए अभी
मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव हंसमुख और सरलता लिए होता हैं। ऐसे व्यक्ति जो सोच लेते हैं उसे करने की पूरी क्षमता रखते हैं। क्योंकि इनके पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग समाज में अलग पहचान बनाने वाले होते हैं और इनकी वाणी की मधुरता लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। चाहे जितनी भी विपरीत परिस्थितियां हो, यह परेशान न होते हुए समस्या को प्रसन्नचित्त रहते हैं। इनकी दूरदर्शी सोच होती है। जो इनको करियर में आगे भी ले जाती है।
शुरू होगा शनि-साढ़ेसाती का मुश्किल चरण, किसे होगा लाभ, किसे हानि
होते हैं सफल राजनीतिज्ञ और स्वाभिमानी
सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है, इसलिए ये लोग सफल राजनीतिज्ञ होते हैं। अगर मूलांक 1 वाले लोग राजनीति में अपना करियर बनाएं तो वह सफल हो सकते हैं। साथ ही ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाए तो ये चुप नहीं बैठते।
करनी चाहिए सूर्य देव की पूजा
इन व्यक्तियों को जीवन में सुख-समृद्धि के लिए हमेशा प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। उगते सूर्य की पूजा इनके लिए लाभ दिलाने वाली होगी। साथ ही आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी रहेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।