Mars transit in Capricorn 2022

इन लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बनने जा रही है मंगल और शनि की युति Mars transit

Mars transit : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल (Mars transit) ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि (Mars transit) में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शनि देव मौजूद हैं। ज्योतिष में मंगल का राशि परिवर्तन बड़ा ही महत्वपूर्ण माना गया है। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में इस राशि में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में रहने वाला है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार शनि और मंगल देव के बीच शत्रुता का भाव है।

इसलिए (Mars transit) इस इस युति के प्रभाव से कुछ गंभीर समस्याएं, दुर्घटनाएं और सर्जरी आदि होने की आशंका है। वहीं 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको ये युति थोड़ी कष्टकारी साबित हो सकती है, आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…

Mars transit in Capricorn 2022

Mars transit in Capricorn 2022
Mars transit in Capricorn 2022

हर बिगड़े काम को बनाकर सफलता देते है लौंग के ये उपाय Astro Remedy

कर्क राशि: आपकी राशि से मंगल और शनि की युति सप्तम भाव में बन रही है। जिसे दांपत्य जीवन और साझेदारी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी रह सकतीं हैं। साथ ही साझेदारी के काम में भी इस दौरान आपको थोड़ा संभलकर चलना चाहिए। इस समय अवधि के दौरान अपने काम पर लोगों के साथ किसी भी तरह की बहस करने से बचें, क्योंकि ऐसा मुमकिन है कि इस दौरान आप के वरिष्ठ और अधीनस्थ आपसे बहुत ज्यादा खुश ना हों। इस दौरान कोई भी नया स्टार्टअप या नया प्रोजेक्ट शुरू ना करें, तो बेहतर है।

6 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन shukra parivartan 2022

सिंह राशि: इस अवधि के दौरान आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और यदि आपके जीवन में कोई कानूनी विवाद पहले से ही चल रहा है तो चीज है थोड़ी प्रतिकूल दिशा में बढ़ सकती है। क्योंकि शनि और मंगल की युति आपकी राशि से छठे भाव में बन रही है, जिसको शत्रु का भी भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु भी परेशान कर सकते हैं।

इन राशि वालों को शनिदेव देंगे अपार धन और सफलता Jyotish

कन्या राशि: इस अवधि के दौरान करियर के मोर्चे पर आपको कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि से मंगल और शनि देव की युति पंचम भाव में बन रही है। इसलिए आपको इस समय संतान से संबंधित कोई परेशानी देखने को मिल सकती है। साथ ही आपकी पदोन्नति और वेतन वृद्धि में और देरी होने की आशंका है। वहीं विद्यार्थियों का इस समय पढ़ाई में मन कम लगेगा।

इन राशि वालों पर हमेशा रहती है महादेव की कृपा, पूरी होती है हर कामना Mahashivratri 2022

धनु राशि: आपको घर के सदस्यों के साथ संपत्ति संबंधित कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस स्थिति में वाणी पर संयम रखें तो बेहतर होगा। साथ ही आपको इस समय भाई- बहन का साथ नहीं मिलेगा। क्योंकि आपकी राशि से मंगल और शनि की युति तीसरे भाव में बन रही है।

Mars transit in Capricorn 2022
Mars transit in Capricorn 2022

इसलिए इस दौरान आपके विरोधी और प्रतिद्वंदी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे और आप की छवि खराब करने का प्रयत्न कर सकते हैं। अगर आप इस समय व्यापार में कोई नई डील करना चाह रहे हैं तो अभी टाल दें क्योंकि समय अभी अनुकूल नहीं है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।