Maha shivratri 2022 : महाशिवरात्रि (Maha shivratri 2022) फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है। (Maha shivratri 2022) इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा इस दिन रूद्राभिषेक करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं इस बार महाशिवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mahashivratri 2022 कब है महाशिवरात्रि
भारत की इन सदियों पुरानी परंपराओं में छिपे हैं स्वास्थ्य से जुड़े लाभ
सच्चे प्यार की है तलाश तो धारण करें यह रत्न Blue Topaz
साल 2022 में महाशिवरात्रि के लिए शुभ तिथि का आरंभ 1 मार्च 2022 मंगलवार के दिन सुबह 3 बजकर 16 मिनट से होगा। वहीं चतुर्दशी तिथि का समापन 2 मार्च 2022 बुधवार के दिन सुबह 10 बजे होगा।
चारों प्रहर के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
– प्रथम प्रहर की पूजा- 1 मार्च शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात्रि 9 बजकर 27 मिनट तक
– द्वितीय प्रहर की पूजा- 1 मार्च रात्रि 9 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक
– तृतीय प्रहर की पूजा- 1 मार्च रात्रि 12 बजकर 33 मिनट से सुबह 3 बजकर 39 मिनट तक
– चतुर्थ प्रहर की पूजा- 2 मार्च सुबह 3 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक
– व्रत पारण समय- 2 मार्च 2022 बुधवार 6 बजकर 45 मिनट के बाद
रोमांटिक होते हैं इन जन्मतिथि वाले लड़के, पार्टनर को रखते हैं खुश Numerology
पैर की उंगलियों पर तिल खोलते हैं जिंदगी के गहरे राज, जानें कैसे Samudrik Shastra
महाशिवरात्रि पूजा विधि
महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इसके बाद पूजा स्थान पर जल के से भरे कलश की स्थापना करने के बाद शिव और पार्वती की मूर्ति या तस्वीर रखें। इसके बाद अक्षत, पान, सुपारी, रोली, मौली, चंदन, लौंग, इलायची, दूध, दही, शहद, घी, धतूरा, बेलपत्र, कमलगट्टा आदि अर्पित करें। पूजन के बाद भगवान की आरती करें। शिव मंदिर में जाकर उपरोक्त वस्तु शिवलिंग पर अर्पित करना बेहतर रहता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।