Lucky Woman : सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट और शरीर के कुछ खास चिह्न इंसान के व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में बताते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जिससे उनके भाग्यशाली होने का पता चलता है। जानते हैं कैसी महिलाओं को भाग्यशाली माना जाता है।
Lucky Woman
चाहिए पैसा और सफलता, तो इन चीजों को रखें अपने पास, होगा चमत्कार!
इन राशि वालों पर भारी पड़ेगा फरवरी का महीना, जानिए क्यों
Lucky Woman चौड़ा मस्तक
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं का मस्तक तीन उंगली से अधिक चौड़ा हो, साथ ही माथा दिखने में आधे चंद्र जैसा दिखे तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। इसके अलावा ऐसी लड़कियां ससुराल के लिए भी भाग्यशाली साबित होती हैं।
Lucky Woman माथे पर त्रिशूल का निशान
ऐसी महिलाएं जिसके माथे पर त्रिशूल का चिह्न होता है वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी लड़कियां जिसकी दुल्हन बनती हैं, उनके भाग्य में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा जिन महिलाओं की आंखों की त्वचा लाल और आंखों की पुतली काली रहे तो ऐसी स्त्रियां भी भाग्यशाली होती हैं।
सूर्य के अशुभ प्रभावों से बचाने में मददगार हैं गुड़ के ये 5 उपाय Astro Remedies
Lucky Woman नाक पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की चाल राजहंस के समान और कमर बाघ के समान पतली हो तो ऐसी महिलाएं सभी प्रकार के सुखों को प्राप्त करती हैं। वहीं जिन महिलाओं की नाक पर तिल होता है वे बहुत लकी साबित होती हैं। इनके जीवन में धन-वैभव की कमी नहीं होती है।
अचानक आई मौत को भी टाल देता है काला कुत्ता, जानिए कैसे black dog
Lucky Woman शरीर के बाएं भाग में तिल
जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा गोल और लालिमा लिए हुए हो वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं पति के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं की शरीर के बाएं भाग में तिल होता है, उन्हें सौभाग्यशाली मानी जाती हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।