Libera Child Nature : किसी भी बच्चे (Libera Child) को आप पूरी तरह से अपने सांचे में नहीं ढाल सकते हैं, लेकिन उनकी राशि के जरिए (Libera Child) उनके स्वभाव और आदतों से जुड़ी कुछ बुनियादी बातें जानकर उनकी कमियों को दूर कर सकते हैं। हम लोग तुला लग्न या राशि वाले बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हैं। तुला वाले बच्चों के अंदर किस प्रकार की प्रतिभा होती है, इसको गहराई से जानते हैं।
Libera Child Nature
कठिन मेहनत करने के बाद कुछ देर करते हैं आराम/ Libera Child Nature
तुला राशि के बच्चे बहुत ही चार्मिंग होते हैं लेकिन किसी चीज के बारे में निर्णात्मकता की कमी होती है, इनको बहुत सारी चीजों में से यदि एक चीज चुनने के लिए कहा जाए तो इनके लिए यह काम सबसे कठिन होता है। इन्हें रंगों और ध्वनियों का साथ बेहद प्रिय होता है। परंतु बेढंगी चीजें इन्हें अप्रिय होती हैं। ढेर सारी मेहनत करने के बाद अपने अंदर फिर से स्फूर्ति भरने के लिए यह आराम फरमाना पंसद करते हैं।
शुक्र का इन लोगों पर रहता है विशेष प्रभाव, नहीं होती धन की कमी Shukra
संतुलन बनाकर रखते हैं तुला वाले/ Libera Child Nature
तुला का अर्थ है तराजू यानी बैलेंस (संतुलन), न्याय करना इसका प्रमुख ध्येय होता है। एक तरह से इनके अंदर न्यायाधीश का वास होता है। पढ़ने लिखने की उम्र में भी इन्हें कोई गलत बात नहीं पसंद आती है। इन बच्चों को नपी-तुली बात करना अच्छा लगता है, इन्हें डींगे मारना नहीं पसंद होता है। ये शब्दों के प्राण को समझते हैं और किसी को भी बातों से मारना अधिक पसंद करते हैं। ये संगीत व भाषण गंभीरता से सुनते हैं। इन बच्चों की दोस्ती हर तरह के लोगों से हो जाती है।
इन कामों को करने से शुभ ग्रह भी देने लगते हैं अशुभ फल Astrology
जिंदगी में निराशा की कोई जगह नहीं/ Libera Child Nature
तुला लग्न या राशि के बच्चे आदर्शवादी होते हैं और बहुत समझदार होते हैं। ये बच्चे अपनी बात को बहुत वजन देकर कहते हैं। इनकी जिंदगी में निराशा के लिए कोई जगह नहीं होती है। इनकी प्रकृति उदार होती है किंतु धन व्यय के मामले में संतुलन कुछ बिगड़ जाता है।
संतोषी किंतु थोड़े आलसी भी/ Libera Child Nature
ये बच्चे मिलनसार, हंसमुख और अंतःकरण से शुद्ध होते हैं। इनका जनसंपर्क भी अच्छा होता है। हर तरह के लोगों से मित्रता होती है। इनकी बुद्धि प्रखर होती है। संतोषी होते हैं जिसके कारण थोड़े आलसी भी हो जाते हैं। इन्हें कर्मठ मित्र और सहयोगी मिलते हैं। बड़े होने पर ये अपने सेवकों से बहुत प्रसन्न रहते हैं, मौका पड़ने पर अपने सेवकों के लिए अपने आदर्शों को भी ताक पर रख सकते हैं। दूसरों से प्रेम करना इनका विशेष गुण है। ये पुरानी परंपरा से हटकर नई गढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं।
इस तरह बोलनी चाहिए नंदी के कानों में अपनी मनोकामना, जानें नियम Nandi Ji
दूसरों की मदद करने में आता है आनंद/ Libera Child Nature
ये बच्चे पूरी तरह से प्रेमपूर्ण रहते हैं। इन्हें शोरगुल कम पसंद होता है। समाज में पूज्य लोग इन्हें पसंद होते हैं, इनमें बड़े होकर न्यायाधीश, संगीतकार, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ और धर्माचार्य होने के गुण होते हैं। दूसरों को बिना बोले ही ये प्रभावित कर लेते हैं। दूसरों की मदद में भी इन्हें काफी आनंद आती है। ये लोग कठिन कार्य को भी सरलता से करने में माहिर होते हैं।
क्या आप जानते हैं हाथ में 6 उंगलियां होने का मतलब? Samudra Shastra
जल्द होता है ठंड का असर/ Libera Child Nature
इन बच्चों पर मौसम के बदलाव का तुरंत असर पड़ता है, खास तौर पर सर्दी के दिनों में। इनका शरीर कफ प्रधान होता है। ये बदलते मौसम में ठंड और खट्टे से ज्यादा प्रभावित होते हैं। इनका सीना चौड़ा होता है। इनकी गर्दन से लेकर सिर तक कहीं भी तिल अवश्य होता है।
कैसा हो आपका व्यवहार/ Libera Child Nature
इस राशि के बच्चों से हमेशा मधुर वाणी में बात करें और खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करें। बहस करने की आदत को निरुत्साहित करें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।