Leo Children

Leo Children जन्म से ही नेतृत्व क्षमता रखते हैं सिंह राशि के बच्चे

Leo Children Nature: किसी भी बच्चे (Leo Children) को आप पूरी तरह से अपने सांचे में नहीं ढाल सकते हैं, लेकिन इनकी (Leo Children) राशि के जरिए इनके स्वभाव और आदतों जैसी कुछ बुनियादी बातें जानकर उनकी कमियों को दूर जरूर कर सकते हैं। हम लोग आज सिंह लग्न या राशि वाले बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हैं। सिंह वाले बच्चों के अंदर किस प्रकार की प्रतिभा होती है, इसको गहराई से जानते हैं।

Leo Children Nature

Leo Children
Leo Children

सुस्ती भरे माहौल में फूंक देते हैं जान
सिंह राशि के बच्चे खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं, यह आलस्य पूर्ण माहौल को स्फूर्तिदायक माहौल में बदलने की क्षमता रखते हैं। इनके अंदर जन्मजात नेतृत्व के गुण विद्यमान होते हैं, इन्हें दिखावा करना बहुत अच्छा लगता है।

सब पर राज करना चाहते है सिंह लग्न वाले
सिंह का अर्थ है, शेर, इस लग्न और राशि के बच्चे साहसी, गर्म स्वभाव वाले और लोगों पर राज करने वाले होते हैं। ये दूसरों को अपने प्रभाव में ले लेते हैं। ये देखने में आकर्षक होते हैं। उनके कंधे चौड़े, आंखें सुंदर व भाव प्रकट करने वाली होती हैं। ये अपनी बहुत अधिक बातें आंखों से ही व्यक्त कर देते हैं।

Child Astrology : मनमौजी होते हैं कर्क राशि के बच्‍चे, बनते हैं लीडर

आनन्द प्रिय पर लक्ष्य से अडिग नहीं होते
सिंह राशि के बच्चे जो लक्ष्य तय कर लेते हैं फिर उससे पीछे नहीं हटते भले ही कितनी भी कठिन मेहनत करनी पड़े। ये अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दिमाग का प्रयोग करते हुए सामने वाले पर भावनात्मक दबाव भी डालते हैं। ऐसे बच्चे आनंद प्रिय होते है और सुखमय जीवन व्यतीत करना चाहता हैं। धैर्यवान व उदारता इनका गुण होता है। ऐसे बच्चे बड़े होने पर भी एकाएक उत्तेजित नहीं होते बल्कि समझ से काम लेते हैं। कला, संगीत, नाटक व सिनेमा में गहरी रुचि होती है।

भाग्य चमकाने के लिए करें ये आसान काम, दिन पलटते नहीं लगेगी देर Good Luck Tips

Leo Children
Leo Children

जन्मजात ज्ञानी और बुद्धिमान
सिंह राशि के बच्चे जन्मजात ज्ञानी और बुद्धिमान होते हैं। बड़े होकर ये सरकार में अच्छा पद भी प्राप्त हो सकते हैं, अधिकारी बनना या लोगों पर राज करने का भाव सदैव मन में रहता है। दुख व चिंता के समय में अपनी सूझबूझ, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से काम लेते हैं। इन लोगों में ईर्ष्या की भावना बहुत अधिक होती है। लाभ के लिए गलत योजना बनाने में भी नहीं चुकते हैं। लोगों से अक्सर इनका अहम टकराता रहता है।

राहु और शुक्र ग्रह का योग बनाता है मालामाल, खूब कराता है रोमांस Rahu Shukra Yog

विश्वसनीय व अटल मित्र
इस राशि के बच्चे जिस किसी से भी प्रसन्न हो जाएं तो उसके लिए पूरे मन से समर्पित रहते हैं, उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वे मित्रता में विश्वसनीय व अटल होते हैं। जिसे मित्र बना लिया तो जीवनभर साथ नहीं छोड़ते हैं। इन लोगों के रहन-सहन में ठाट बाट के साथ बड़प्पन प्रतीत होता है।

मिट्टी की सुराही घर में रखते ही तिजोरी पर दिखता है असर Surahi Ke Fayde

कैसा हो आपका व्यवहार
इन बच्चों के लालन पालन में अभिभावकों को बहुत सतर्क रहना चाहिए, बात- बात पर इनका अहम टकराता है, यह टकराव साथ पढ़ने और खेलने कूदने वालों के साथ भी हो सकता है और आपके साथ भी हो सकता है। यदि अभिभावकों ने सतर्कता न रखी तो उनके अहम को भी ठेस पहुंच सकती है।

Leo Children
Leo Children

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।