केतु ग्रह चमका सकते हैं इन लोगों का भाग्य, धनलाभ के आसार Ketu Gochar 2022

Ketu Gochar 2022: ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह (Ketu Gochar) एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि (Ketu Gochar) में गोचर करता है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन लकी रहता है, तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु ने 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां वो साल 2023 तक विराजमान रहेंगे। इसलिए केतु के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

Ketu Gochar 2022

Ketu Gochar
Ketu Gochar

मकर राशि:
केतु ग्रह का गोचर आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कई नए स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।

व्यापार में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। साथ ही अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए केतु का गोचर शुभ रहने वाला है। आप लोग एक लहसुनिया धारण कर सकते हैं।

इन कामों को करने से शुभ ग्रह भी देने लगते हैं अशुभ फल Astrology

शुक्र का इन लोगों पर रहता है विशेष प्रभाव, नहीं होती धन की कमी Shukra

Ketu Gochar
Ketu Gochar

कर्क राशि:
आपके राशि से केतु ग्रह ने चतुर्थ स्थान में संचरण किया है। जिसे सुख, माता और वाहन का स्थान कहा जाता है इसलिए कर्क राशि के लोगों के लिए केतु ग्रह की यह स्थिति लाभदायक रह सकती है। यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से शानदार साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

साथ ही इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वो लोग इस दौरान किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्राप्त हो जाता है। साथ ही इस समय आपको माता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के माध्यम के धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।

क्या आप जानते हैं हाथ में 6 उंगलियां होने का मतलब? Samudra Shastra

इन लोगों को बड़ा धनलाभ कराएगा मंगल का राशि परिवर्तन Mangal Gochar 2022

कुंभ राशि: आपकी राशि से केतु ग्रह ने नवम स्थान में गोचर किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। इस समय आप कारोबार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकती है।

साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। मतलब वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं या फिर वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। आप लोग एक नीली उपरत्न धारण कर सकते हैं।

Ketu Gochar
Ketu Gochar

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Translate »