Jupiter Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र (jupiter transit) के मुताबिक अप्रैल माह ग्रह-गोचर के नजरिए से बेहद खास है। दरअसल (jupiter transit) इस महीने सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। इसी क्रम में ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति का भी गोचर होगा। देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी स्वराशि मीन में गोचर करने वाले हैं। गुरु 13 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं गुरु का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।
Jupiter transit 2022
अचानक धन आगमन के संकेत देता है ये पक्षी owl thoughts
यहां मिली सबसे बड़ी गुफा, शिवलिंग को देख रह जाएंगे दंग! Largest cave
मेष (Aries)
बृहस्पति को गोचर 12 भाव में होगा। जिस कारण गोचर की अवधि में देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। इसके अलावा व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
वृषभ (Taurus)
गुरु का गोचर 11वें भाव में होगा। 11 वां भाव आय का होता है। ऐेसे में आय के स्थान पर गुरु होने की वजह से निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही गोचर के दौरान आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपको गुप्त स्रोत से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा.
नवरात्रि में गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े, झेलनी पड़ेगी मां दुर्गा की नाराजगी! Navratri 2022
मिथुन (Gemini)
गुरु का गोचर कर्म भाव में होगा। 10वां भाव कर्म का माना जाता है। ऐसे में गुरु के 10वें भाव में गोचर करने से रोजगार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। चिकित्सा, कानून और खाद्य से जुड़े रोजगार में शामिल लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल रहने वाला है। करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे। नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।
कर्क (Cancer)
गुरु 9वें भाव में गोचर करेंगे। 9वां भाव भाग्य का होता है। बृहस्पति गोचर की पूरी अवधि बेहद अनुकूल साबित होगी। कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना होगी। ऐसे में यह भी संभव है कि सैलरी में बढ़ोतरी हो जाए। इसके अलावा बिजनेस करने वालों के लिए भी यह गोचर लाभकारी साबित होगा। व्यापार में दैनिक आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं।
सिंह (Leo)
गुरु का गोचर 8वें भाव में होने वाला है। जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आर्थिक उन्नति के कई रास्ते मिलेंगे। गोचर के दौरान वैवाहिक जीवन में किसी अन्य की दखलअंदाजी से रिश्ता बिगड़ सकता है। ऐसे में इसको लेकर सावधान रहना होगा।
इस महीने बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत! Shani Gochar 2022
कन्या (Virgo)
बृहस्पति का गोचर लाभकारी साबित होगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। जो लोग शादीशुदा नहीं हैं, उनके लिए रिश्ता आ सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत रहेगा। साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।