Holika Dahan 2022

जानिए होली दहन की अलग-अलग दिशा में उठने वाली आग के संकेत Holika Dahan 2022

Holika Dahan 2022 : होली भारत में मनाए जाने वालें (Holika Dahan 2022 ) प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल (Holika Dahan 2022) 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को होली मनाई जा रही है। होलिका दहन पर लोग होली पूजा के साथ ही एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर इस त्योहार की बधाई देते हैं।

Holika Dahan 2022  होली की आग से मिलते शुभ-अशुभ संकेत

Holika Dahan 2022
Holika Dahan 2022

शनिदेव देंगे इन राशि वालों को जबरदस्त धनलाभ, जानें अपनी राशि shanidev

इन लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बनने जा रही है मंगल और शनि की युति Mars transit

मान्यता है होलिका दहन के समय अगर आग की लौ की दिशा पूर्व की ओर रहती है तो आने वाले समय में धर्म, अध्यात्म, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर बढ़ते हैं। वहीं पश्चिम की दिशा में आग की लौ उठेने पर पशुधन को लाभ होता है। उत्तर की ओर हवा का रुख रहने पर देश व समाज में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा दक्षिण दिशा में होली की लौ हो तो अशांति और क्लेश बढ़ता है।

महाशिवरात्रि से चमक जाएगा इन राशि वालों का भाग्‍य! होगी धन वर्षा Mahashivratri 2022

होली दहन की रात को दीपावली और शिवरात्रि की तरह महारात्रि भी कहा गया है। होलिका दहन की राख को मस्तक पर लगाते है। ऐसा करने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। इस रात मंत्र जाप करने से वे मंत्र सिद्धि प्राप्त होती है। जीवन सुखमय बनता है, जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का अपने आप निराकरण हो जाता है।

जल्द ही शनि की चपेट में आएंगी ये राशियां, शुरू होगी ढैय्या Shani Dhaiya 2022

होली से पहले के आठ दिनों में ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी बढ़ जाता है। माना जाता है अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहू उग्र स्वभाव में रहते हैं।

Holika Dahan 2022
Holika Dahan 2022

राहु के अशुभ प्रभाव से अनजाना डर बढ़ता है। राहु के कारण ही कई लोग गलत फैसले ले लेते हैं। इसलिए राहु से बचने के लिए होलिका दहन में गाय के गोबर से बने उपले यानी कंडे जलाए जाते हैं। पूर्णिमा तिथि पर पानी में गंगाजल और गोमूत्र मिलाकर नहाना चाहिए।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।