Holi Calendar 2022: 17 फरवरी से (Holi Calendar) फाल्गुन मास की शुरुआत हो चुकी है। फाल्गुन मास हिंदू वर्ष का (Holi Calendar) आखिरी महीना होता है। इस महीने में प्रसिद्ध होली का उत्सव मनाया जाता है। होली का उत्सव फुलैरा दूज से शुरू हो जाता है। मान्यता है कि फुलैरा दूज पर श्रीकृष्ण राधारानी के संग मथुरा और वृंदावन में फूलों से होली खेलते हैं। साल 2022 में होलाष्टक कब से लग रहा है, लट्ठमार होली कब है, लड्डू होली कब है, रंगभरी एकादशी कब है, होलिका दहन कब है, होली कब है। आइए इन सब के बारे में जानते हैं।
Holi Calendar 2022 होली कैलेंडर 2022
वैवाहिक जीवन में रोमांस हो गया है कम? अपनाएं ये आसान टिप्स fengshui tips
नौकरी कारोबार में तरक्की का संकेत देते हैं ये सपने Dream Interpretation
इस बार फुलैरा दूज- 04 मार्च शुक्रवार, फाग महोत्सव- 10 मर्च गुरुवार, होलाष्टक आरंभ- 10 मार्च, गुरुवार, बरसाना में लट्ठमार होली- 11 मार्च शुक्रवार, नंदगांव में लट्ठमार होली- 14 मार्च सोमवार, होलिका दहन- 17 मार्च गुरुवार, होली- 18 मार्च शुक्रवार
फाग महोत्सव 2022 (Faag Mahotsav 2022)
बरसाना की गोपियां नंदगांव से हुरयारों को फाग का निमंत्रण भेजती हैं. जो कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भेजा जाता है। इस बार फाग निमंत्रण 10 मार्च को भेजा जाएगा।
करना चाहते हैं लव मैरिज तो 4 मार्च को करें ये उपाय Phulera Dooj 2022
महाशिवरात्रि पर करें ये छोटा सा काम, परिवार रहेगा खुशहाल Maha Shivratri Upay
लड्डू होली 2022 (Laddu Holi 2022)
नंदगांव में फाग निमंत्रण भेजने और उसे स्वीकार करने की खुशी में लड्डू होली मनाई जाती है। इस बार यह 10 मार्च को लाडिलीजी मंदिर में मनाई जाएगी। हर साल लाडिली जी के महल से नंदगांव के श्रीकृष्ण के महल को भेजा जाता है। वहां से एक पंडा स्वीकृति का संदेश लेकर लाडिलीजी मंदिर आता है। जहां उसे स्वागत में खाने के लिए लड्डू दिया जाता है।
लट्ठमार होली 2022 (Lathmar Holi 2022)
इस बार लट्ठमार होली 11 मार्च को मनाई जाएगी। लड्डू होली के अलगे दिन नंदगांव के हुरयारे होली खेलने बरसाना आते हैं। वहां गोपियां उनका स्वागत लट्ठ और रंग-गुलाल से करती हैं। उसके अगले दिन लट्ठमार होली खेली जाती है।
अगले 24 दिन तक मौज करेंगे इन राशि के लोग, मिलेगा लाभ ही लाभ Astrology
रंगभरी एकादशी 2022 (Rangbhari Ekadashi 2022)
इस बार रंगभरी एकादशी 14 मार्च को है। इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती रंग-गुलाल खेलते हैं। इस दिन भगवान शिव विवाह के पश्चात माता पार्वती को पहली बार काशी लेकर आए थे। इस खुशी में रंगभरी एकादशी के दिन गुलाल से पार्वती का स्वागत होता है।
होलिका दहन 2022 (Holika Dahan 2022)
इस वर्ष होलिका दहन 17 मार्च को है। इसे छोटी होली भी कहते हैं। होलिका दहन का उत्सव फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है।
होली 2022 (Holi 2022)
होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन रंग वाली होली खेली जाती है और गुलाल लगाया जाता है। होली इस साल 18 मार्च को मनाई जाएगी।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।