Holi 2022 : हिंदू धर्म में होली (Holi 2022) का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह त्योहार भगवान के परम भक्त (Holi 2022) प्रहलाद की स्वयं भगवान द्वारा की गई रक्षा की याद में मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार मन को उल्लास से भरने वाला है। लेकिन इस सबके अलावा होली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक अहम मौका भी है। यदि होलिका दहन के दिन कुछ आसान उपाय कर लिए जाएं तो ना केवल जीवन की ढेरों परेशानियां दूर हो जाती हैं, बल्कि खूब पैसा भी मिलता है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022, गुरुवार को है।
Holi 2022 : होलिका दहन पर करेें उपाय

Amalaki Ekadashi 2022 : आमलकी एकादशी, जानें महत्व और पूजा विधि
कब से शुरु होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि Chaitra Navratri 2022
नौकरी और कारोबार में लाभ पाने का उपाय: होलिका दहन के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु और राधा-कृष्ण की पूजा करें। इसके बाद शाम को परिवार का एक सदस्य एक नारियल लेकर पूरे परिवार के ऊपर से वार दे और उसे होलिका दहन की आग में डाल दें। यह टोटका पैसे आने के ढेरों रास्ते खोल देगा।
शनिदेव बरसाते हैं छप्परफाड़ पैसा, यदि घर में कर लिया ये काम Shami Plant
पैसों की तंगी दूर करने का टोटका: दान करने का बहुत महत्व है। खास मौकों पर दान करने से तो उसका कई गुना ज्यादा फायदा मिलता है। होलिका दहन का दिन भी ऐसा ही खास है। छोटी होली के दिन दान करने से धन की कमी दूर होती है। यह उपाय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
इन राशि वालों की जिंदगी बेहाल करेंगे राहु-केतु Rahu Ketu
आर्थिक संकट से उबरने का उपाय: यदि किसी आर्थिक संकट में फंस गए हैं या आर्थिक समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो होलिका दहन से पहले लकड़ी के ढेर की पूजा करके उसे मिठाई-फल का भोग लगाएं। इसके बाद होलिका दहन के समय गेहूं, मटर और चना को होलिका की आग में अर्पित कर दें। यह उपाय यदि घर की महिला करे तो मां लक्ष्मी खूब प्रसन्न होती हैं और जल्द ही सारे आर्थिक संकट खत्म हो जाते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।