Holi 2022: होली रंगों का, खुशियों का, (Holi 2022) उल्लास का और अपनेपन का त्योहार है। इस त्योहार पर सभी लोग (Holi 2022) अपनेपन के रंग से हर किसी को रंगते हैं। रंग हमें खुश रहना, मुस्कुराते रहना और हमेशा खिले-खिले रहने की प्रेरणा भी देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं किअपने लकी रंग से होली खेलने से आप त्योहार की खुशियां दोगुनी कर सकते हैं।
कैसे? वो ऐसे कि प्रत्येक राशि के जातक का अपना एक लकी कलर होता है, यदि वह उस रंग को अपने आसपास के परिवेश में रखता है और उसका उपयोग करता है तो उस रंग से संबंधित ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होती है। तो इस होली पर आइए जानते हैं आपका लकी कलर कौन सा है और उससे होली खेलने से आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Holi 2022 : राशियां और उनके लकी कलर

Palmistry धनवान होने का संकेत होता है हथेली पर इस जगह तिल
मेष : मेष राशि का स्वामी मंगल है और इसका रंग है लाल और ताम्र। यदि इस होली पर आप मंगल को अपने अनुकूल करना चाहते हैं तो लाल रंग से होली खेलें। लाल के अलावा, तांबे जैसा दिखने वाला रंग और लाल के अनेक शेड्स का उपयोग भी कर सकते हैं।
वृषभ : वृषभ राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातक सिल्वर, बैंगनी, जामुनी रंग से होली खेल सकते हैं। इससे शुक्र भी प्रसन्न होगा और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। साथ ही जिसे आप रंग रंगाएंगे वह भी आपके अनुकूल रहेगा।
मिथुन : इस राशि का स्वामी है बुध। बुध का प्रिय रंग है हरा। इस प्रकार मिथुन राशि के जातकों का प्रिय रंग हुआ हरा। हरा रंग खुशहाली, प्रसन्नता का प्रतीक है। हरे रंग से होली खेलने से ग्रह अनुकूल रहेंगे।
इस तरह तैयार करें अपना कार्यस्थल, चमक जाएगा कारोबार work place vastu
कर्क : कर्क राशि का स्वामी है चंद्र और रंग है सफेद। इस राशि के जातक सिल्वर, गोल्डन या हल्के हरे रंग से होली खेल सकते हैं। आपके लिए हरा और लाल रंग भी अनुकूल रहेगा।
सिंह : सिंह राशि का स्वामी है सूर्य और रंग है पिंक, लाल। आप सिल्वर, गोल्डन और पीले रंग से भी होली खेल सकते हैं। ये सभी रंग आपके लिए लकी हैं।
कन्या : कन्या राशि का स्वामी बुध है और इसका प्रिय रंग है हरा। इसके अलावा आप सिल्वर, गोल्डन, ग्रे, भूरा और कत्थई रंग से भी होली खेल सकते हैं।
Jwala devi रहस्यों से भरा है मां जगदंबा का यह मंदिर,अकबर ने झुकाया था शीश
तुला : राशि स्वामी शुक्र है और प्रिय रंग है सिल्वर और सफेद। इसके अलावा आप हरा, नीला, काला और जामुनी रंग से भी होली खेल सकते हैं। इससे ग्रह आपके अनुकूल रहेंगे।
वृश्चिक : राशि स्वामी मंगल है और प्रिय रंग है लाल। आप सिल्वर, गोल्डन, पीला, केसरिया रंग से भी होली खेल सकते हैं। इनसे मंगल के साथ सूर्य, चंद्र और बृहस्पति भी अनुकूल होंगे।
धनु : धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से इस राशि के लिए लकी कलर पीला, केसरिया और गोल्डन है। आप सिल्वर और लाल रंग से भी होली खेल सकते हैं।
वेतन और प्रमोशन को लेकर हैं परेशान, करें ये सरल उपाय salary increment tips
मकर : राशि स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों का लकी कलर है नीला। आप इस होली पर नीला, काला, जामुनी, हरा और सिल्वर रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं।

कुंभ : इस राशि का स्वामी शनि है और लकी कलर है काला। इसके अलावा कुंभ राशि के जातक नीला, जामुनी, बैंगनी और लाल रंग भी होली खेलने में प्रयोग कर सकते हैं।
मीन : मीन राशि के स्वामी बृहस्पति है और लकी रंग है पीला, गोल्डन। होली खेलने के लिए आप सिल्वर, गोल्डन, लाल के सभी शेड्स का प्रयोग भी कर सकते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।