Health Tips

Health Tips : खरबूजे के बीज फेंकिए नहीं खाइए और सेहत बनाइए!

Health Tips : खरबूजा गर्मियों में लोग (Health Tips) खूब चाव से खाते हैं, सेहत बनाते हैं। लेकिन उसके भीतर मौजूद बीजों (Health Tips) को यूंही डस्टबिन में फेंक देते हैं। ऐसा लोग अज्ञानता और आलस्य के कारण करते हैं। एक जमाना था जब घर की महिलाएं खरबूजा खाने के बाद उसके बीजों को एकत्रित करती थीं। पानी से खूब अच्छी तरह से धोकर बीजों को गूदे से अलग करती थीं। पूरी निगरानी में उन्हें धूप में सूखती थीं। खाली समय में घर की स्त्रियां खरबूजे के बीजों को छीलती थीं।

Health Tips in hindi

Health Tips
Health Tips

इतनी मेहनत वे इसलिए करती थीं, क्योंकि उन्हें खरबूजे के बीजों के उपयोग और महत्व की जानकारी थी। गांव-देहात और छोटे कस्बों की महिलाएं आज भी खरबूजे के बीजों का उपयोग अपने परिवार की सेहत के लिए ही नहीं, नमकीन और मिठाई बनाने में भी करती हैं। जो लोग खरबूजे के गुणों से परिचित हैं, लेकिन उसके बीजों के औषधीय गुणों से अनभिज्ञ हैं उन्हें पता होना चाहिए कि खरबूजे के बीजों में अनेक प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।

खरबूजे के बीज विटामिंस(Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) से भरपूर होते हैं। खरबूजे के बीज में विटामिन बी(Vitamin-B), विटामिन ई(Vitamin-E), कैल्शियम(Calcium), प्रोटीन (Protien), फाइबर (Fibre), ओमेगा 3(Omega-3) फैटी एसिड(Fatty Acid), हेक्सेन एक्सट्रैक्ट (Hexane Extract), कार्बोहाइड्रेट्स(Carbohydrates), एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) , पोटेशियम(Potassium), सोडियम(Sodium), आयरन(Iron), जिंक (Zinc), मैग्निशियम (Magnisium)आदि तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं खरबूजे के के बीजों के गुण और उपयोग के बारे में

ये 7 घरेलू नुस्खे पैरों में सूजन से दिलाएंगे राहत Swelling in Legs

लाइफ पार्टनर के लिए बेहद लकी होती हैं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां Lucky Girl

• खरबूजे के बीजों का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजे के बीज में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-ई आंखों को सुरक्षित रखने में सहायता कर सकता है। विटामिन-ई अंधेपन का कारण बनने वाले रोग को एक सीमा तक कम करने में सहायक हो सकता है। इस विषय में शोध का क्रम जारी है।

• खरबूजे के बीज में एंटीअल्सर गुण पाया जाता है। खरबूज के बीज के सेवन से छोटी आंत के अल्सर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Health Tips :  • खरबूजे के बीज में मौजूद फाइबर कब्ज़ की समस्या से निजात दिला सकता है।

• खरबूजे के बीज में दर्द निवारक प्रभाव भी पाया जाता है, जिसके चलते इनके सेवन से शरीर से जुड़े दर्द को कम करने में सहायता मिल सकती है।

• खरबूजे के बीजों के नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। खरबूजे के बीज में पर्याप्त मात्रा में मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर संतुलित करता है।

Health Tips
Health Tips

• गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women)(के लिए खरबूजे के बीजों का सेवन बहुत फायदेमंद है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में फॉलेट की अच्छी मात्रा को शामिल करना होता है, और इसके लिए खरबूजे के बीज बहुत अच्छा अच्छा स्रोत हैं।

• शाकाहारी लोगों को अपने आहार में ओमेगा-3 की बहुत कम मात्रा उपलब्ध होती है। खरबूजे के बीज ओमेगा-3 का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं। यदि खरबूजे के बीजों का पर्याप्त मात्रा में नियमित सेवन किया जाए तो दिल की अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

• तनाव दूर करने के लिए भी खरबूजे के बीज उपयोगी होते हैं। खरबूजे के बीजों का सेवन करने से मस्तिष्क में रक्त संचार बेहतर होता है जिससे मस्तिष्क शांत होता है।

75 दिनों तक चमकेगा इन 3 राशि वालों का भाग्‍य, मिलेगा अपार पैसा! Shani Ka Asar

इन 3 राशि वालों को शेयर और व्यापार में धनलाभ के प्रबल योग Mercury Planet 2022

• खरबूजे के बीज में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसके नियमित सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत हो सकते हैं।

• खरबूजे के बीजों में मौजूद उच्च प्रोटीन (High Protien) शरीर के ऊतकों के विकास में सहायक होती है। इनके सेवन से बालों और नाखूनों का समुचित विकास होता है।

• खरबूजे के बीजों में मौजूद विटामिन-सी(Vitamin-C) रक्त में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और मजबूत करने में सहायता करती है।

Health Tips
Health Tips

• टाइप 2 डायबिटीज (type 2 diabetes) में खरबूजे का बीज बहुत लाभकारी होता है। इसके नियमित सेवन से मधुमेह नियंत्रित होता है और जो लोग डायबिटिक नहीं है उनमें डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।