Guru Gochar 2022

गुरु ग्रह का गोचर, इन राशि वालों को देगा धनलाभ Guru Gochar 2022

Guru Gochar 2022 : ज्योतिष शास्त्र (Guru Gochar) के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है। तो इसका (Guru Gochar) सीधा असर पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। किसी व्यक्ति के लिए यह गोचर शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिष में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

Guru Gochar 2022

Guru Gochar 2022
Guru Gochar 2022

चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब? जानें शुभ मुहूर्त और विधि Kanya Pujan 2022

राहु-केतु बदलेंगे राशि, 5 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश! Rahu Ketu

वृष राशि 
आपकी राशि से गुरु 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिसे लाभ और इनकम का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय से नए स्त्रोत बन सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई बिजनेस डील हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।

इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही जो लोग मीडिया या फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग से जुड़े हुए हैं उनको यह समय शानदार रहने वाला है।

भोजन की थाली में क्यों नहीं रखी जाती हैं 3 रोटियां? Religion

मिथुन राशि
आपके लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु आपके दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे करियर और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

Guru Gochar 2022
Guru Gochar 2022

कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, वकील और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह और बुध देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

नवग्रह को मजबूत करने के इससे सरल उपाय हो ही नहीं सकते nine planets

कर्क राशि
इस राशि के लोगों के 13 अप्रैल से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपके नवम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। व

हीं इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपको फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

Guru Gochar 2022
Guru Gochar 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।