Guru Asta 2022 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या अस्त (Guru Asta 2022) होता है, तो (Guru Asta 2022) इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें देवताओं के गुरु बृहस्पति 22 फरवरी 2022 को अस्त होने जा रहे हैं।
Guru Asta 2022
जीवन में नहीं होगी धन की कमी, इन उपायों से करें आर्थिक स्थिति मजबूत financial
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक माने हैं। बृहस्पति ग्रह के अस्त होने का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनकी मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। आइए जानतें हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…
एक माह तक सूर्य की तरह चमकेगा इन लोगों का भाग्य! बरसेगी धन-दौलत Astrology
गुरु अस्त होने से कर्क, मीन, सिंह और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस राशि वालों को इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए। निवेश करने से बचना चाहिए। इस दौरान शत्रु हावी हो सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। कर्क, मीन, सिंह और धनु राशि वालों को वाणी पर कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।
बहुत जल्द बदलने वाली है इन राशि वालों की किस्मत Mars Transit
साथ ही इस दौरान कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें। साथ ही खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स दौरान बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मुश्किलों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
इस गांव में हनुमान जी की पूजा करना माना जाता है अपराध! Interesting
ये करें उपाय
गुरुवार के दिन ‘ओम बृं बृहस्पते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके अलावा पीली वस्तुएं जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल और आम आदि का दान करें। इस दिन भगवान शिव को बेसन के लड्डू का बोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
भगवान विष्णु की प्रतिमा पर पीले वस्त्र चढ़ाएं। पूजा करते समय केसरिया चंदन, पीले चावल, पीले फूल और भोग में पीले पकवान अर्पित करें। साथ ही सच्चे मन से प्रभु से प्रार्थना करें।
धन प्राप्ति के लिए माघ पूर्णिमा पर करें ये सटीक उपाय Magha Purnima Remedies
गुरु दोष को खत्म करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें। साथ ही पीले वस्त्र पहनें और बिना नमक का भोजन करें। भोजन में आप पीले रंग की चीजें जैसे बेसन, लड्डू या फिर आम को शामिल कर सकते हैं।
किसी जरूरतमंद बच्चे को किसी मंदिर या वैसे ही किताबे दान में दें। वहीं, किसी जरूरतमंद या गरीब को चने की दाल दान में दें। ऐसा करने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
अगर आप कुंडली में गुरु के दोष को समाप्त करना चाहते हैं तो गुरुवार को स्नान से पहले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान के बाद ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें। इस दिन माथे पर केसर का तिलक अवश्य लगाएं। इसके बाद केले के पेड़ पर जल, दीप और धूप अर्पित कर भगवान विष्णु का आर्शीवाद प्राप्त करें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।