Grah Gocar in June 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर (Grah Gocar) ग्रह निश्चित समय में राशि बदलता है। ग्रहों (Grah Gocar) के इन बदलावों का अच्छा या बुरा असर सभी लोगों पर पड़ता है। आगामी जून माह में 5 अहम ग्रह राशि बदलने जा रहे हैं। सबसे पहले महीने की शुरुआत में बुध ग्रह की चाल बदलेगी। 3 जून से बुध ग्रह वृष राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 5 जून से शनि अपनी ही राशि कुंभ में वक्री चाल चलेंगे।
Grah Gocar in June 2022
फिर 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलेंगे। इसके अलावा शुक्र और मंगल का भी जून में राशि परिवर्तन होगा। ये पांचों ग्रह गोचर 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। जानते हैं जून 2022 की लकी राशियां कौनसी हैं।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए जून 2022 बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन लोगों को इस महीने किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपको करियर में बड़ी तरक्की मिलेगी। नई नौकरी जॉइन करने के पूरे आसार हैं। आय भी बढ़ेगी। इतना कमाएंगे कि आसानी से मोटी बचत भी कर पाएंगे। व्यापारियों को भी इस महीने खूब मुनाफा होगा। लंबे समय से फंसा हुआ इस महीने मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। इस महीने का पूरा आनंद लें।
मिट्टी की सुराही घर में रखते ही तिजोरी पर दिखता है असर Surahi Ke Fayde
राहु और शुक्र ग्रह का योग बनाता है मालामाल, खूब कराता है रोमांस Rahu Shukra Yog
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए भी जून 2022 में हो रहे ग्रह गोचर अच्छा समय लाएंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी आय बढ़ेगी और आपकी पर्सनालिटी का आकर्षण बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। पुराने काम भी अब पूरे हो जाएंगे। आपकी तारीफ होगी। कॉम्पटीशन में जीत हासिल हो सकती है। कुल मिलाकर हर लिहाज से यह महीना तरक्कीदायक रहेगा।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को जून 2022 में जमकर आर्थिक तरक्की मिलेगी। यह धन लाभ आपकी कई इच्छाओं को पूरा करेगा। भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को नया ऑर्डर मिल सकता है, जो खासा लाभ देगा। भविष्य के लिए कोई बड़ा कॉन्ट्रेक्ट हो सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं।
Child Astrology : मनमौजी होते हैं कर्क राशि के बच्चे, बनते हैं लीडर
भाग्य चमकाने के लिए करें ये आसान काम, दिन पलटते नहीं लगेगी देर Good Luck Tips
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।