Girls zodiac : ज्योतिष शास्त्र के (Girls zodiac) मुताबिक सभी 9 ग्रहों की चाल व्यक्ति को प्रभावित (Girls zodiac) करती है। जब कुंडली में क्रूर और पापी ग्रह की दृष्टि पड़ती है तो इंसान का स्वभाव भी इसी के अनुकूल होता है। ज्योतिष के मुताबिक जब ये स्थिति किसी लड़की के साथ बनती है तो उन्हें मनाना बहुत मुश्किल होता है। राशिचक्र की 3 राशियां ऐसी हैं जिससे संबंधित लड़कियों को मनाना बहुत कठिन होता हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
Girls zodiac
पहली मुलाकात में ही सामने वाले का दिल जीत लेते हैं ये राशि वाले zodiac sign
कर्क (Cancer)
कर्क राशिचक्र की चौथी राशि है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। कुंडली में जब चंद्र ग्रह पर किसी पापी या क्रूर ग्रह की दृष्टि पड़ती है तो इस राशि से संबंधित लड़कियों का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है। ऐसे में जिन लड़कियों की कर्क राशि होती है, उन्हें गुस्सा नहीं दिलाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब इन्हें गुस्सा आता है तो शांत करने में बहुत मुश्किल होता है। कभी-कभी इस राशि की लड़कियां गुस्से में गंभीर नुकसान कर बैठती हैं। इसलिए इन्हें गुस्से से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
कब है महाशिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Maha shivratri 2022
सिंह (Leo)
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का अधिपति कहा गया है। ये सभी ग्रहों के राजा हैं। जिन लड़कियों की सिंह राशि होती है उनमें राजा जैसा स्वभाव रहता है। इस राशि की लड़कियां बहुत जल्द किसी से नाराज हो जाती हैं। सिंह राशि की लड़कियों की कुंडली में यदि शुभ ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं हो तो अहंकार बढ़ता है। अहंकार के कारण इस राशि की लड़कियां खुद का नुकसान कर बैठती हैं। साथ ही ये अपने शत्रुओं को कभी माफ नहीं करती हैं। इसके अलावा ये यदि एक बार नाराज हो जाएं तो बहुत देर से मानती हैं। इन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ता है। ऐसे में इन्हें नाराज नहीं करना चाहिए।
सूर्य, मंगल और शुक्र मिलकर बदलेंगे इन राशियों की तकदीर Planets Transit
वृश्चिक (Scorpio)
ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल को युद्ध का कारक माना गया है।वृश्चिक राशि की लड़कियों की कुंडली में शुभ ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं हो और पाप ग्रह राहु-केतु से प्रभावित हो तो क्रोध में वृद्धि होती है। ऐसे में गुस्सा बहुत अधिक आता है और इसे काबू करना बहुत मुश्किल हो जाता है। वृश्चिक राशि की लड़कियां सहज नाराज नहीं होती हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो शांत करना बहुत मुश्कल होता है। ऐसे में इन्हें नाराज नहीं करना चाहिए।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।