Ganga Dussehra

कब है गंगा दशहरा, शुभ मुहुर्त और गंगा स्नान का महत्व Ganga Dussehra 2022

Ganga Dussehra 2022 : हिंदू कैलेंडर के अनुसार (Ganga Dussehra) ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से निकलकर भगवान की शिव की शिखाओं से होती हुई धरती पर अवतरित हुई थीं। तब से ही इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और मृत्यु को पश्चात व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra 2022

Ganga Dussehra
Ganga Dussehra

बता दें कि इस साल ये पर्व 9 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, स्नान करने से पापों का नाश होता है। इस दिन पूजा-पाठ का भी खास महत्व है। आइए जानते हैं गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त और महत्व आदि के बारे में।

गंगा दशहरा 2022 शुभ मुहूर्त
इस दिन दशमी तिथि 9 जून सुबह 8 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 7 बजकर 25 मिनट पर होगा। साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र और व्यतीपात योग भी रहेगा। इस योग में दान करना अति शुभदायी होता है।

यहां पर अलग अवतार में यहां विराजमान हैं मां लक्ष्मी kalyanji temple

शुक्र चमकाएंगे इन 3 राशि वालों की किस्मत Venus Transit

Ganga Dussehra
Ganga Dussehra

गंगा दशहरा का महत्व
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। साथ ही, इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूजा के समय मां गंगा के मंत्र ‘ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’ का जाप अवश्य करें।

गंगा दशहरा पर ये चीजें करें दान
ऐसा माना जाता है कि इश पावन दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के 10 प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसमें 3 दैहिक, 4 वाणी और 3 मानसिक पाप शामिल हैं। इसलिए जीवन में एक बार अवश्य गंगा में स्नान करें। इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है।

गंगा स्नान के दिन पानी पिलाने, शर्बत पिलाने से भी विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन पानी, मटका, खरबूजा, आम, चीनी आदि का दान भी विशेष फलदायी होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जिस भी चीज का दान करें उसकी संख्या 10 हो।

ये हैं अचानक धन पाने के प्रभावी उपाय, करते ही बढ़ जाती है पैसों की आवक! Astro Tips

बेहद कारगर है पंचमुखी दीपक का यह उपाय! रुपयों से भरेगा घर Panchmukhi Deepak

Ganga Dussehra
Ganga Dussehra

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।