Friday fast : हिन्दू धर्म के मुताबिक हर (Friday fast) देवी देवताओं के लिए सातों दिनों में एक दिन का निर्धारण किया गया है (Friday fast) यानि कि शास्त्रों के मुताबिक हर वार का अपना अलग-अलग महत्व होता है। सप्ताह के सात दिनों में हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना करने का अपना विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इन्हीं सातों दिनों में से शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और माता संतोषी को समर्पित किया गया है।
Friday fast
ऐसी मान्यता है कि जो भी जातक शुक्रवार के दिन निष्ठा भावना से मां संतोषी का व्रत एवं पूजन अर्चन करता है, मां संतोषी उनकी समस्त कामनाओं की पूर्ति करती हैं। आइए, आज हम आपको व्रत से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। शास्त्रों के मुताबिक मां संतोषी यानि शुक्रवार का व्रत शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार से प्रारंभ करना उचित रहता है। 16 शुक्रवार का व्रत रखने वाले भक्तों को मां संतोषी सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हेतु आशीर्वाद देती हैं। इसके साथ ही जानकारों के मुताबिक पितृपक्ष के दौरान किसी भी नए व्रत की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक अनुसार हर महीने आने वाली त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखे जाने का विधान है। जब ये त्रयोदशी तिथि शुक्रवार के दिन पड़ती है तो उसे ही शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है।
भाग्यशाली लड़कियों की है ये 7 पहचान! Samudrik Shastra
सूर्य का राशि परिवर्तन! किस पर गिरेगी गाज, किसकी होगी चांदी? Surya Rashi Parivartan
शुक्रवार के व्रत के नियम:
हिन्दू धर्म के मुताबिक भक्तों को कभी भी शुक्रवार के दिन मांसाहारी एवं तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आज के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें, किसी को बुरा भला कहने से भी बचें। संतोषी मां के भक्तों को शुक्रवार के दिन विशेषकर किसी नारी का भूलवश भी अपमान नहीं करना चाहिए। व्रत के दिन संध्या पूजा के बाद दान करना उचित रहता है।
बता दें कि मान्यता अनुसार मां संतोषी को कमल पुष्प बेहद प्रिय है, वह कमल के फूल पर अपना आसन ग्रहण करती हैं। वैसे भी माता संतोषी को मां दुर्गा के सर्वाधिक शांत एवं कोमल स्वरूपों में से एक माना जाता है। अतः मां संतोषी की पूजा कमल के फूल से करनी चाहिए।
दूध के इन उपायों से हो सकती हैं बिजनेस में तरक्की Achuk Upay 2022
पैसों से जुड़ी है परेशानियां तो करें इन 3 में से कोई 1 उपाय Lal kitab ke upay
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।