Falgun Month 2022 : हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास (Falgun Month 2022) हिंदू वर्ष का आखिरी महीना होता है। (Falgun Month 2022) इस माह की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन पड़ा है। फाल्गुन को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। इस माह से धीरे धीरे गर्मी की शुरुआत होने लगती है। इसी मास में महाशिवरात्रि और होली का पर्व भी मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन का महीना 17 फरवरी, गुरुवार से शुरू हो रहा है। जानते हैं इस मास में क्या करना शुभ होता है।
Falgun Month 2022
छप्पर फाड़ पैसा दिलाता है यह पौधा, शर्त लगा लें! Mayurshikha
इन पत्थरों को घर में रखने से पलट जाती है किस्मत Luck Increases
विशेष पूजा के लिए खास है फाल्गुन
वैसे तो हर साल में सभी दिन देवी-देवताओं की उपासना के लिए शुभ हैं, लेकिन कुछ महीने ऐसे हैं जिसमें भगवान की विशेष आराधना की जाती है। रोगों से मुक्ति पाने के लिए फाल्गुन माह उत्तम होता है। मान्यता है कि इस मास में भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की उपासना करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
ये 4 बातें दूसरों को बताने से हो सकता है भारी नुकसान Chanakya Neeti
फाल्गुन का धार्मिक महत्व
धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इस महीने भगवान शिव और विष्णुजी से जुड़े दो पर्व आते हैं। फाल्गुन शुक्ल की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत पड़ता है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है।
उत्तराखंड के इस सूर्य मंदिर में छुपे हैं कई रहस्य Sun Temple
फाल्गुन मास में दान का महत्व
फाल्गुन मास में भी दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस मास में पितरों के निमित्त तर्पण और क्षमता अनुसार दान जरूर करना चाहिए। फाल्गुन मास में घी, तिल, सरसों तेल और फलों के दान से पुण्य की प्राप्ति होती है।
फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत त्योहार
– विजया एकादशी- 26 फरवरी दिन- शनिवार
– महाशिवरात्रि- 1 मार्च दिन- मंगलवार
– फाल्गुन अमावस्या- 2 मार्च दिन- बुधवार
– फुलैरा दूज- 4 मार्च दिन- शुक्रवार
– आमलकी एकादशी- 14 मार्च 2022 दिन- सोमवार
– होलिका दहन- 17 मार्च 2022 दिन- गुरुवार
– होली- 18 मार्च 2022 दिन- शुक्रवार
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।