Eye Care Tips : अक्सर हमारी आंख (Eye Care Tips) में धूल-मिट्टी, लकड़ी का बुरादा जैसी कुछ चीजें गिर जाती हैं, जो (Eye Care Tips) कॉर्निया या कंजाक्टिवा को प्रभावित करती हैं। कई बार पलकों का बाल भी टूटकर आंख में चला जाता है, जिसके कारण आंखों में चुभन और जलन होने लगती है। कई बार आंखें इतनी लाल हो जाती है कि आपको दवाईयां भी खरीदनी पड़ सकती हैं। ऐसा होने पर आप यहां दिए गए उपायों को करके आराम पा सकते हैं।
Eye Care Tips : आंख में परेशानी के लक्षण
Holi 2022 : होली पर बन रहे 5 शुभ संयोग, जानिए क्यों है खास
आंख पर दबाव महसूस होना। आंख की एक तरफ सनसनी सा महसूस होना। आंख में दर्द। आंख से बहुत अधिक पानी आना। उजाले में देखने पर दर्द होना। बार-बार पलक का झपकना। आंख का बहुत अधिक लाल होना।
आंख में परेशानी के कारण
अक्सर जब भी आप कुछ काम करते हैं तो दुर्घटनावश आपकी आंख में कुछ भी जा सकता है। धूल-मिट्टी, रेत, कॉस्मेटिक्स, कॉन्टेक्ट लेंस, धातु कण, कांच के कण आदि।
Height Tips : कद बढ़ाने की है जल्दी? ध्यान में रखें ये बातें
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए
आंख में किसी प्रकार का कोई केमिकल चला जाए। आंख में घाव हो जाना। आंख में किसी चीज के चले जाने पर पर उसे निकालने के चक्कर में रगड़ना। आंख से धूल-मिट्टी नहीं निकाल पाना।
आंख से खून आना। आंखें सही से बंद न हो पाना। कॉर्निया के ऊपर दाग का दिखना।
घर पर करें ये काम
अगर आपको लगे कि आपकी आंख में कुछ चला गया है तो किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए सही उपचार की जरूरत है। आंखों को रगड़े नहीं और न ही दबाव दें। आंख में गई चीज को निकालने के लिए चिमटी या रुई का इस्तेमाल न करें।
Vipreet Rajyog: विपरीत राजयोग वाले खूब कमाते हैं नाम और पैसा
इन बातों का ध्यान रखें
अपने हाथ अच्छी तरह धो लें। प्रभावित हिस्से को सही तरीके से देखने की कोशिश करें। निचली पलकें खींचते हुए ऊपर देखने की कोशिश करें। आंखों को पानी से धोने या कोई आई ड्रॉप डालने से कणों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जब आप खुद से कोशिश करने के बाद भी आंख में गई चीजें नहीं निकाल पा रहे हों तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।