Diya in Worship : अक्सर घर (Diya in Worship) या मंदिर में देवी-देवताओं के निमित्त दीपक जलाया जाता है। इसके (Diya in Worship) अलावा घर में शाम का सुबह के वक्त तुलसी के नीचे भी दीपक जलाया जाता है। धर्म शास्त्र के जानकारों का कहना है कि जो लोग विधि-विधान से पूजा नहीं कर पाते वे देवी-देवताओं के सामने सिर्फ दीपक जलाकर भी पूजा कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवी-देवताओं के सामने तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए या घी का? साथ ही उसमें बत्ती कैसी होनी चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में…
Diya in Worship : पूजा में दीपक जलाने के क्या हैं नियम?
जानें कब, किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष? Rudraksha
पत्नी को बेइंतहां प्यार करते हैं ये लड़के, नाम में छिपा है राज
– धर्म शास्त्रों के मुताबिक घर या मंदिर में अपनी क्षमता अनुसार घी या तिल के तेल का दीया जला सकते हैं। हालांकि घी का दीपक अपनी बाईं तरफ यानी देवी-देवताओं के दाहिने हाथ की ओर जलाना चाहिए। इसके अलावा तिल के तेल का दीपक अपनी दाईं ओर यानी देवी-देवताओं की बाईं हाथ की तरफ जलाना चाहिए।
– धार्मिक मान्यता है कि घी के दीपक में सफेद रुई की बत्ती का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं तिल के तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पूजा के बीच में दीपक ना बुझे। कहा जाता है कि ऐसा होने पर पूजा निष्फल हो जाती है।
तनाव और विवादों से रहना चाहते हैं दूर? तो जरूर जानें ये बातें Stress relief
जिंदगी में खलबली मचाएंगे राहु-केतु, देखें अपनी राशि Rahu Ketu Gochar 2022
– शास्त्रों के मुताबिक देवी-देवताओं की प्रतिमा या तस्वीर के ठीक सामने दीपक नहीं जलाना चाहिए। इसके अलावा कभी भी प्रतिमा के पीछे या इधर-उधर दीपक नहीं जलाना चाहिए। पूजा में खंडित यानी टूटा हुआ दीपक जलाना भी निषेध बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूजा में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।