Chandra grahan 2022 : 16 मई को होने वाला ग्रहण (Chandra grahan) भारत में दिखाई नही देगा, लेकिन इसके बावजूद चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ सावधानियों का रखना जरुरी है। यहां हम जानेंगे कि ग्रहण के दौरान क्या क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए। साथ ही भी जानेंगे कि इस दरम्यान गर्भवती महिलाएं क्या सावधानी बरतें। इस चंद्र ग्रहण से भारत समेत अन्य देशों पर विपरित प्रभाव भी पड़ सकता है।
Chandra grahan 2022
चन्द्र ग्रहण में 4 चीजें शामिल होती हैं। चन्द्रमा, सूर्य, राहू और केतू। सूर्य और शनि भी एक साथ चन्द्रमा पर प्रभाव डालेंगे। अब चन्द्रमा तो दुनिया में एक ही है। अमेरिका हो या भारत, सभी जगह एक ही चंद्रमा दिखाई देता है। ऐसे में चंद्रमा पर बुरा प्रभाव करने के कारण पूरी दुनिया पर इसका प्रभाव होगा। चन्द्रमा के प्रभावित होने के कारण इस ग्रहण का प्रभाव हर व्यक्ति और हर राशि पर भी होगा।
बरते ये सावधानियां
यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक के नियमों का पालन न करें। अगर आप ग्रहण का लाभ उठाना चाहते हैं तो ग्रहण के समय में मंत्रों का जाप करें, ध्यान करें। यह आपके लिए काफी अच्छा होगा।
भारत की राशि कर्क राशि है और चंद्रग्रहण उसका स्वामी है। इसलिए भारत में बड़े राजनीतिक परिवर्तन हो सकता है। महिला राजनेता या कलाकार के लिए खराब समय हो सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि चंद्रमा आपको परेशान न करे तो ग्रहण के बाद दान करें। ग्रहण के बाद चांदी, दूध, चीनी, चावल का दान करें, इससे चंद्रमा की बाधाएं दूर हो जाएंगी।
वैशाखी पूर्णिमा पर 3 शुभ योग, जानिए और भी खास बातें Vaisakhi Purnima 2022
Vrish Sankranti 2022 सूर्य के राशि बदलने से खत्म होगा अशुभ योग
चंद्रग्रहण का प्रभाव 15 दिन से 1 महीने तक बना रहेगा। इस समय में देश-दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं की उम्मीद बढ़ेगी। तटीय इलाकों में विवाद हो सकता है। युद्ध रुकता हुआ दिखाई दे सकता है। चंद्रग्रहण के कारण ग्रहों के प्रभाव से महंगाई बढ़ेगी और जनता का आक्रोश भी बढ़ेगा।
Budh Grah : इन 4 राशि के लोग रहें बचकर, हो सकता है अशुभ
मंगलवार से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत! Mars Transit
गर्भवती महिलाएं क्या करें-क्या नहीं?
1. मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान तेज धार वाली चीजों जैसे- चाकू, कैंची आदि का उपयोग करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से भी गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक असर हो सकता है।
2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने से बचना चाहिए क्योंकि बैक्टीरिया और वायरस की संख्या बढ़ने से इसका असर खाने की चीजों पर भी होता है। गर्भवती महिलाएं यदि इस दौरान खाएंगी तो इसका असर गर्भस्थ शिशु पर भी हो सकता है।
3. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करना चाहिए, इससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। जन्म के बाद इसका सकारात्मक फायदा गर्भ में पल रहे शिशु पर भी देखने को मिलेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।