Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीति (Chanakya Niti) मानव जीवन के लिए किसी पाथेय से कम नहीं है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से विख्यात हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धि और कौशल के बल पर चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बानाया था। चाणक्य हमेशा दूसरों के हित की बात करते थे। इन्हीं बातों का ध्यान रखकर चाणक्य ने नीति शास्त्र नामक ग्रंथ की रचना की। नीति शास्त्र में चाणक्य ने 7 प्रकार का प्राणियों के बारे में बताया है जिन्हें सोते वक्त नहीं जगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन 7 प्रकार के प्राणियों को नींद से नहीं जगाना चाहिए।
Chanakya Niti
Maha Shivratri 2022 कैसे करें पूजन, शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं, क्या नहीं चढ़ाएं
होलिका दहन पर कर लें ये आसान से उपाय, दूर हो जाएगी घर की आर्थिक तंगी Holi 2022
चाणक्य ने नीति शास्त्र में एक श्लोक का वर्णन किया है. यह श्लोक है- ‘अहिं नृपं च शार्दूलं वराटं बालकं तथा, परश्वानं च मूर्खं च सप्तसुप्तान् बोधयेत्’। इस श्लोक का भावार्थ है कि जब सांप, राजा, शेर, बच्चा, दूसरे का कुत्ता, बर्र मूर्ख इत्यादि सोए रहे तो इन्हें जगाना नहीं चाहिए।
सांप- चाणक्य के मुताबिक सोए हुए सांस से छेड़छाड नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वह गुस्से में आकर डस सकता है, जिससे मौत तक हो सकती है।
फूल भी देते हैं भाग्य से जुड़े बड़े संकेत, जानिए कैसे Flower in Dream
राजा- राजा और बड़े अधिकारियों को सोते वक्त ना तो परेशान करना चाहिए और ना ही जगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें जगाने से वे गुस्सा हो सकते हैं जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
शेर- चाणक्य नीति के मुताबिक सोए हुए शेर को कभी नहीं जगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से वह जगती ही झपट सकता है। जिससे जीवन संकट में पड़ सकता है।
32 दिन तक इन राशियों के लोग रहें बेहद सावधान Guru Asta 2022
बच्चा- सोए हुए बच्चे को नींद से जगाना नहीं चाहिए, क्योंकि आधी नींद से जगा हुआ बच्चा रोना शरू कर देगा। जिसके बाद उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।
दूसरे का कुत्ता- किसी दूसरे के कुत्ते को जगाने से पहले एक बार जरूर विचार कर लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने में वह हमला कर सकता है।
मूर्ख- चाणक्य नीति के माध्यम से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख को जगाने परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे जागाने से समय बर्बाद होगा।
बर्र- किसी डंक मारने वाले कीड़े को भी सोते वक्त जगाना नहीं चाहिए। दरअसल ऐसा करने से वह डंक मार सकता है। जिससे नुकसान हो सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।