Chaitra Navratri

नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग,मिलेंगे शुभ फल Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) के दौरान ही मंगल और बुध ग्रहों का राशि परिवर्तन (Chaitra Navratri 2022)  भी होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, ये शुभ संयोग है। इस बार देवी घोड़े पर सवार होकर आएगी। ये शुभ संकेत है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा गया है। इसलिए नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। जो हर मनोकामना पूरी करने वाले और हर तरह के दोष खत्म होने वाले होते हैं। आगे जानिए चैत्र नवरात्रि से जुड़ी खास बातें…

Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri
Chaitra Navratri

चैत्र अमावस्या के दिन बन रहा विशेष संयोग, जानें इस दिन क्या करें

Saturn Transit चैत्र नवरात्रि में दो बड़े ग्रहों का होगा गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि में ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

चैत्र नवरात्रि में मकर राशि में शनि देव, मंगल के साथ रहेंगे, जो पराक्रम में वृद्धि करेंगे। रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग नवरात्रि को स्वयं सिद्ध बनाएंगे। शनिवार से नवरात्रि का प्रारंभ शनिदेव का स्वयं की राशि मकर में मंगल के साथ रहना निश्चित ही सिद्धि कारक है।

इससे कार्य में सफलता, मनोकामना की पूर्ति, साधना में सिद्धि मिलेगी। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि में गुरु, शुक्र के साथ रहेगा। मीन में सूर्य, बुध के साथ, मेष में चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे।

Jupiter देवगुरु हुए उदय, इन राशि वालों को देंगे पैसा ही पैसा

Chaitra Navratri
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri 2022 घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी भैंसे पर जाएंगी

ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और विदाई के समय भी वाहन अलग होता है। इस बार नवरात्रि शनिवार से शुरू होगी, जिसके चलते देवी दुर्गा के आगमन का वाहन घोड़ा रहेगा और अंतिम दिन रविवार होने से जाने का वाहन भैंसा होगा।

देवी के दोनों वाहन देश में विवाद, तनाव, दुर्घटनाएं और प्राकृतिक आपदाओं की ओर संकेत कर रहे हैं। इसलिए देवी आराधना से अशुभ फल में कमी आ सकती है।

शाम के वक्त भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम Evening Activity

10 अप्रैल को मनाई जाएगी श्रीराम नवमी

धर्म ग्रंथों के अनुसार चैत्र नवरात्रि के अंतिम यानी नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के यहां श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। इस दिन प्रमुख राम मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी व अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।

Chaitra Navratri
Chaitra Navratri

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।