Chaitra Navratri 2022

नवरात्रि में राशि के अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं फूल, जल्द आएंगे अच्छे दिन chaitra navratri 2022

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के 9 दिनों मां दुर्गा (Chaitra Navratri) के विभिन्न स्परूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इन दिनों में मां दुर्गा की विधिवत आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा की पूजा में फूलों का विशेष महत्व है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान राशि के अनुसार भगवती दुर्गा को फूल अर्पित करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रिय फूल…

chaitra navratri 2022

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

1500 साल बाद अति दुर्लभ योग में शुरू हुआ हिंदू नववर्ष, जानें क्या है खास Hindu Nav Varsh

नवरात्रि के दौरान राशि के अनुसार चढ़ाएं फूल

मेष (Aries): इस राशि के स्वमी मंगल हैं। मंगल देव का शुभ रंग लाल है। ऐसे में मेष राशि के जातक को नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।

वृषभ (Taurus): इस राशि पर शुक्र ग्रह का अधिपत्य होता है। शुक्र का प्रिय रंग सफेद है। ऐसे में इस राशि के जातक माता को सफेद फूल अर्पित करेंं।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के स्वमी बुध ग्रह हैं। बुध ग्रह का संबंध हरे और पीले रंग से होता है। ऐसे में इस राशि के जातक माता को पीले या हरे रंग के फूल अर्पित करें।

अप्रैल 2022 के व्रत एवं त्योहार, यहां देखिए पूरा कैलेंडर Festival List April 2022

कर्क (Cancer): कर्क राशि पर चंद्रमा का अधिकार रहता है। चंद्र ग्रह को सफेद रंग से संबंध है। ऐसे में इस राशि के जातक मां दुर्गा की पूजा सफेद कमल या चमेली के फूल से करें।

सिंह (Leo): सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और उनका पसंदीदा रंग नारंगी और लाल है। इसलिए इस राशि के जातक माता को लाल और नारंगी रंग के फूल अर्पित करें।

कन्या (Virgo): इस राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में इस राशि के जातक को पीले या हरे रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

ऐसा मंदिर जहां भूख से दुबले हो जाते हैं श्रीकृष्ण Shri Krishna

तुला (Libra): इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र का प्रिय रंग सफेद है। ऐसे में इस राशि के जातक को मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और मंगल देव को लाल रंग पसंद है। इसलिए इस राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करें।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। बृहस्पति देव को पीला रंग बेहद पसंद है। ऐसे में इस राशि के जातक माता को पीले रंग के फूल अर्पित करें।

इस एक काम के बिना अधूरा माना जाता है दुर्गा सप्तशती का पाठ Chaitra Navratri

मकर (Capricorn): मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और उन्हें नीले रंग बेहद पसंद है। ऐसे में मकर राशि के जातक मां दुर्गा को नीले रंग के अपराजिता के फूल अर्पित करें।

कुंभ (Aquarius): इस राशि पर शनि का अधिपत्य रहता है। इसलिए कुंभ राशि के जातकों को भी मां दुर्गा को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

मीन (Pisces): मीन राशि के भी स्वामी बृहस्पति देव हैं। बृहस्पति देव को पीला रंग बेहद पसंद है। ऐसे में आपको पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए।

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।