Camphor Remedies 2022: धर्म शास्त्रों में कपूर (Camphor Remedies) को पवित्र वस्तु माना जाता है, यही कारण है पूजा के बाद (Camphor Remedies) आरती करना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी कपूर जलाना भी है। बिना कपूर के किसी भी धार्मिक कार्य को अधूरा माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के सामने कपूर जलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि सुबह और शाम के समय जब भी घर में पूजा करें तो उस दौरान कपूर जरूर जलाना चाहिए।
Camphor Remedies 2022
कब है अक्षय तृतीया, जाने शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा Akshaya Tritiya 2022
सूर्य ग्रहण के दौरान इन कामों का करना जीवन पर पड़ता है भारी Surya Grahan 2022
सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि कपूर सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है और वास्तु दोष दूर करने के साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने में भी मदद करता है। कपूर के इस्तेमाल से जुड़े कुछ चमत्कारिक उपाय भी हैं जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो धन की कमी तो दूर होती ही है घर में बरकत और सुख-समृद्धि भी आती है. ऐसे में कपूर के ये आसान उपाय कैसे आपको मालामाल बना सकते हैं।
धन प्राप्ति के लिए कपूर के उपाय
अगर आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो इस उपाय से आपको जरूर लाभ होगा। इसके लिए रात के समय चांदी की कटोरी में (चांदी की कटोरी न हो तो कोई अन्य कटोरी ले सकते हैं) कपूर और लौंग एक साथ जलाएं। हर रोज अगर आप कपूर से जुड़ा ये उपाय करेंगे तो आपके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
चमत्कारिक हैं ये टोटके, 24 घंटे में दिखाते हैं असर! जानेंगे तो जरूर करेंगे
इन 12 वस्तुओं में कोई एक रखे अपने पास, बनेंगे सभी बिगडे काम Astro Tips
शाम के समय गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर उसे जला दें और कपूर के जल जाने के बाद यह फूल देवी दुर्गा को चढा दें। ऐसा करने से आपको रुके हुए या कहीं फंसे हुए धन और पैसों की प्राप्ति होगी। साथ ही में अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है।
हर रोज सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और जलते हुए कपूर को पूरे घर में घुमाएं ताकि उसकी खुशबू सब जगह फैले। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, सुख शांति बनी रहती है।
अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा, समस्याओं ने घेर रखा है और इन सबकी वजह से धन की भी हानि हो रही है तो आपको रोजाना नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर उससे स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होता है और भाग्य में वृद्धि होती है।
कपूर का इस्तेमाल कर आप धन के साथ ही बुद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बुधवार के दिन स्नान के बाद हरे रंग के वस्त्र धारण करें और कपूर और मिश्री के साथ ही घी और कांसे का दान करें। इसके अलावा साबुदाने के 12 दाने लें और उसे कपूर की मदद से जला दें। ऐसा करने से भी भाग्य चमकता है और धन लाभ की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।