Basant Panchami Upay
राशिफल व्रत एवं त्यौहार

मिलेगी सफलता और पैसा बसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें उपाय Basant Panchami Upay

Basant Panchami Upay : इस वर्ष मार्च मास में विवाह के मुहूर्त नहीं हैं। (Basant Panchami Upay) हालांकि फरवरी में विवाह के कई मुहूर्त हैं परंतु बसंत का दिन विवाह की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कई सामाजिक संस्थाएं सामूहिक विवाहों का आयोजन भी कर रही हैं। पंचांगानुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी आती है, जो इस बार 5 फरवरी 2022 को पड़ रही है। बसंत पंचमी (Basant Panchami Upay) पर यदि हम अपनी राशि के अनुसार कुछ छोटे से उपाय करेंगे तो हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं इस दिन क्या उपाय किए जा सकते हैं।

Basant Panchami Upay राशियों पर असर : क्या करें खास…?

Basant Panchami Upay
Basant Panchami Upay

फरवरी में इन लोगों का होगा भाग्‍योदय, ग्रह परिवर्तन देंगे जबरदस्त लाभ 

इन अंगों के फड़कने से होता है अचानक धन लाभ Limb twitching

1. मेष राशि
बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा के दौरान सरस्वती कवच पाठ जरूर करें। ऐसा करने से बुद्धि की प्राप्ति होगी। इसके अलावा एकाग्रता की कमी भी ठीक हो जाएगी।

2. वृषभ राशि
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनको सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। ऐसा करने से ज्ञान में बढ़ोतरी होने के साथ ही जो भी समस्याएं हैं, उनसे निजात मिलेगी।

3. मिथुन राशि
मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) अर्पित करें और उससे ही अपनी सभी कार्यों को पूरा करें। ये कार्य आपकी लिखने संबंधी समस्याएं को समाप्त करने में मददगार होगा।

शनि के घर में सूर्य का प्रवेश, जानिए किन्हें पड़ेगा भारी Surya Gochar

4. कर्क राशि
मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को ऐसा करने से बहुत अधिक फायदा होगा।

5. सिंह राशि
मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो जाएगी।

6. कन्या राशि
गरीब बच्चों में पढ़ने की सामाग्री बांटे, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों। अगर आप ऐसा करते हैं तो पढ़ाई में आ रही आपकी परेशानी को दूर किया जा सकता है।

आखिर इस दिन क्यों की जाती है कामदेव की पूजा? जानें वजह Basant Panchami 2022

7. तुला राशि :
किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़ें दान में दें। यदि छात्र ऐसा करते हैं तो उन्हें वाणी से जुड़ी किसी परेशानी से निजात मिल सकती है और आपकी वाणी में मधुरता आएगी।

8. वृश्चिक राशि
अगर याद्दाश्त से संबंधित कोई परेशानी है तो इसे आप मां सरस्वती की आराधना करके इसे दूर कर सकते हैं। मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।

9. धनु राशि
पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही आपकी उच्च शिक्षा की इच्छा भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी।

शादी में बाधा आ रही है तो अपनाएं ये टिप्स, जल्द मिलेगा जीवनसाथी Marriage Tips

10. मकर राशि
निर्धन व्यक्तियों को सफेद रंग का अनाज दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती आपके बुद्धिबल में विकास होगा।

11. कुंभ राशि
गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें। मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका आत्म विश्वास भी बढ़ेगा।

Basant Panchami Upay

Basant Panchami Upay
Basant Panchami Upay

12. मीन राशि
छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे आपके करियर में आने वाली समस्याओं का निवारण होगा। आपके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहेगा।

  • मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्,  09815619620

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in