Baishakh Purnima

पूर्णिमा और सोमवार का शुभ योग, ये उपाय बचा सकते हैं परेशानियों से Baishakh Purnima 2022

Baishakh Purnima 2022 : बैशाख (Baishakh Purnima 2022) महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। (Baishakh Purnima 2022) 16 मई, सोमवार को इस महीने का समापन हो जाएगा यानी 16 मई इस महीने की अंतिम तिथि पूर्णिमा है। ‌बैशाख मास की पूर्णिमा तिथि भी 2 दिन रहेगी। 15 मई को व्रत की पूर्णिमा रहेगी और 16 मई को स्नान-दान की। 16 मई, सोमवार को चंद्रग्रहण का योग भी बन रहा है, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने कूर्म यानी कछुए का अवतार लिया था। इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। (Baishakh Purnima 2022)

Baishakh Purnima 2022

Baishakh Purnima
Baishakh Purnima

बैशाख पूर्णिमा पर करें स्नान-दान (Baishakh Purnima Ke pay)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, बैशाख पूर्णिमा पर तीर्थ स्थान पर स्नान कर पितरों का निमित्त श्राद्ध, तर्पण आदि करने की परंपरा है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

अगर ऐसा न कर पाएं तो घर पर ही सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करने से भी गंगा स्नान का फल मिलता है।

इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करना चाहिए। ये एक आवश्यक कर्म है जो सभी को करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

क्या होता है बुढ़वा मंगल, क्यों की जाती है हनुमान जी की अराधना Budhwa Mangal 2022

सात घोड़ों की ये तस्वीर लगाने से हो सकती है बुरे दिनों की शुरुआत Running Horse

Baishakh Purnima
Baishakh Purnima

बैशाख पूर्णिमा पर ये काम करें…

1. ज्योतिषियों के अनुसार, बैशाख पूर्णिमा पर यज्ञ, वास्तु पूजा, गृह-प्रवेश, विवाह, घर या कोई बिल्डिंग बनाने की शुरुआत, ज्वैलरी खरीदना, देव-प्रतिष्ठा जैसे मांगलिक काम करने चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका शुभ प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।

2. बैशाख पूर्णिमा सोमवार को होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े और जल का दान खासतौर से करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती हैं और पितृ दोष की परेशानियों से भी बचा जा सकता है।

विवाह योग के लिए सुपारी का इस तरह करें प्रयोग Marriage Remedies

चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें विशेष सावधान! Chandra Grahan 2022

3. बैशाख पूर्णिमा पर व्रत रखें और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। संभव को घर में सत्यनारायण भगवान की कथा भी करवाएं। इससे गुरु ग्रह के दोष कम होते हैं और विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।

4. बैशाख पूर्णिमा पर गाय को हरा चारा खिलाएं। मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। पक्षियों के लिए छत पर पानी और अनाज रखें। चीटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।

Baishakh Purnima
Baishakh Purnima

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।