Astrology

इन 4 राशि वालों की लव लाइफ पर होगा निगेटिव असर, जानें क्यों? Astrology

Astrology : शुक्र ग्रह 23 मई को राशि बदलकर मीन (Astrology) से मेष में प्रवेश करेगा, ये ग्रह इस राशि में 27 जून तक रहेगा। (Astrology) मेष मंगल ग्रह की राशि है। मंगल का स्वभाव बहुत उग्र है। शुक्र के मंगल की राशि में जाने से आने वाला समय प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन और यौन सुख के लिए बहुत खास रहेंगे। लेकिन जिन लोगों की कुंडली में ये शुक्र या मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में हैं, उन्हें इस दौरान अशुभ फलों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि में कैसा प्रभाव पड़ेगा…

Astrology

Astrology
Astrology

राहु-केतु चमकाएंगे 3 राशि वालों की किस्‍मत Rahu Ketu Gochar 2022

मेष राशि: इस राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। इस राशि के लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो प्रेम और वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है।

वृषभ राशि: स्त्री को पुरुष से और पुरुष को स्त्री से फायदे के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामन करना पड़ सकता है। पत्नी या प्रेमिका पर धन खर्च करेंगे।

मिथुन राशि: विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पति-पत्नी कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इससे खुशी प्राप्त होगी।

Shukra Rashi Parivartan: इन 5 राशि वालों पर होगी धन वर्षा, बढ़ेगा रोमांस!

कर्क राशि: इनकम के नए साधन बन सकते हैं, जिससे अतिरिक्त आय हो सकती है। इस राशि के लोगों के नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। संबंधों में पारदर्शी रहना आवश्यक होगा। इस राशि के लोगों की आकर्षण शक्ति बढ़ेगी।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मांगलिक प्रसंगों में जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों संबंधों को निभाने के अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीताने का मौका मिलेगा। धन लाभ के मौके इस राशि वालों को मिलेंगे।

Astrology
Astrology

इस साल शनि जयंती पर बन रहा अद्भुत संयोग Shani Jayanti 2022

तुला राशि: जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। इससे आपके दिल को ठेस पहुंचेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराने संबंधों के ओर आकर्षित होंगे। आप भी क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो धोखा हो सकता है। अपमानजनक स्थितियों का सामना भी इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है। धन लाभ में कमी आ सकती है।

धनु राशि: इस राशि के लोगों को नए प्रेम संबंध इस दौरान बन सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Taurus Child Nature: अदभूत प्रतिभा के धनी होते हैं वृष राशि के बच्‍चे

मकर राशि: इस राशि के लोगों के आकर्षण में वृद्धि होगी और साथ ही धन लाभ भी होगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलता दिख रहा है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संबंधों में पारदर्शिता रखेगें तो फायदे में रहेंगे।

मीन राशि: इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा, संपत्ति और वाहन सुख मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे, जिसके चलते आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी।

Astrology
Astrology

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।