Astrology : वैदिक ज्योतिष (Astrology) के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। (Astrology) इस साल 2022 में कई बड़े ग्रह गोचर और अस्त होने जा रहे हैं। इस लिस्ट में आयु प्रदाता और कर्मफल दाता शनि देव का भी नाम है। (Astrology) शनि देव 22 जनवरी 2022 को अस्त हो चुके हैं और वह 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। शनि जातकों को कर्मठ, कर्मशील और न्यायप्रिय बनाते हैं। साथ ही इनके प्रभाव से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान मिलती है। यह व्यक्ति को धैर्यवान भी बनाते हैं। साथ ही जीवन में स्थिरता आती है। वहीं शनि देव के प्रभाव से व्यक्ति की उम्र में वृद्धि होती है।
Astrology विपरीत राज योग का निर्माण

इन चीजों को घर में रखने से खुलतें हैं तरक्की के रास्ते, नहीं रहती पैसों की कमी
जानें किस करियर में चमकेंगे आप, कितनी मिलेगी तरक्की? Palmistry
शनि के अस्त होने के प्रभाव से 4 राशि वालों की गोचर कुंडली में विपरीत राज योग खत्म हो रहा है। वहीं 4 राशि वालों का विपरीत राज योग का निर्माण हो गया है। इन लोगों को इस दौरान व्यापार और राजनीति में विशेष सफलता मिल सकती है। साथ ही पुराने रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। सेहत में भी सुधार के संकेत हैं। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं जिनकी कुंडली में विपरीत राज योग का निर्माण हो रहा है।
क्या आपके घर में भी होती है तवे से जुड़ी ये गलतियां, रुकता है धन आगमन
Astrology मिथुन राशि
इस राशि वालों की गोचर कुंडली के अष्टम भाव में विपरीत राज योग का निर्माण हो रहा है। आपको व्यापार में जबरदस्त लाभ हो सकता है। क्योंकि शनि, बुध और शनि आपकी कुंडली के आठवें स्थान में विराजमान है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, जिनको व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए आपको बिजनेस में आकस्मिक लाभ हो सकता है।
अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि सेहत को लेकर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। साथ ही मिथुन राशि के जातकों को राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। अगर वो राजनीति में सफल होने के लिए बहुत दिनों से प्रयासरत थे, तो इन दौरान उनको बड़ा पद मिल सकता है।
आज से इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर, क्योंकि… Venus Transit
Astrology सिंह राशि
इन लोगों की गोचर कुंडली में छठें भाव में विपरीत राज योग बन रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना रहेगी। हर काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल में आपकी जमकर प्रशंसा होगी। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है।
अगर आप व्यापार में कोई नई डील करना चाह रहे हैं, तो यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं। अगर आप किसी गंभीर या पुरानी चोट से परेशान थे, तो इस दौरान उससे मुक्ति मिल सकती है। राजनीति में भी सफल होने के योग हैं।
परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए करे रथ सप्तमी का व्रत Ratha Saptami 2022
Astrology वृश्चिक राशि
24 फरवरी तक की अवधि आपके लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। आपकी गोचर कुंडली के तीसरे स्थान में विपरीत राज योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। ये समय नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों दोनों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।
करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ आयेंगे। विदेश से भी धनलाभ होने के संकेत हैं। राजनीति में किया गया प्रयास इन दौरान सफल हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि पर मंगर ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस दौरान जो लोग सेना, इंजीनियर, पुलिस, डॉक्टरी लाइन से जुड़े हुए हैं। उन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है।
इन उपायों से व्यापार में हो सकती है वृद्धि, खुलते हैं नये रास्ते Astro Money Tips
Astrology कुंभ राशि
आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में विपरीत राज योग बन रहा है। साथ ही मायावी ग्रह राहु देव की भी दृष्टि बन रही है। इसलिए व्यापार में आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है। इस समय आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलने के आसार रहेंगे। जो लोग प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राहु और सूर्य देव राजनीति के भी कारक हैं, इसलिए आपको राजनीति में कोई पद मिल सकता है।

आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। जो लोग शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे- ऑयल, लोहे का काम, कर रहे हैं उन्हें निवेश के लिए समय अच्छा है। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार राहु देव की शनि देव से मित्रता है। इसलिए इन राशि वालों को शेयर बाजार में भी आकस्मिक लाभ हो सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।