Venus and Mercury: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन (Venus and Mercury) या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपतो बता दें कि दैत्य गुरु शुक्राचार्य 24 सितंबर को (Venus and Mercury) कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जो इनके मित्र ग्रह बुध की राशि मानी जाती है। वहीं बुध ग्रह भी कन्या राशि मेंं अभी स्थित हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। जिसे लक्ष्मी नरायण योग भी कहा जाता है।
Venus and Mercury
![Venus Transit 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/09/shukra-gochar.jpg?resize=700%2C400)
इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष लाभ और तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सीं हैं…
बेहद खास है गुलाब और कपूर का ये अचूक उपाय, होगी पैसों की बरसात! Jyotish Upay
मकर राशि:
लक्ष्मी नारायण योग बनना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
साथ ही व्यापार के सिलसिले से आप यात्रा भी कर सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही छात्रों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। वह किसी इग्जाम में पास हो सकते हैं। साथ ही उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
![Venus Transit 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/09/shukra-gochar.jpg?resize=700%2C400)
सिंह राशि:
लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह योग दूसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जैसे- (शिक्षक, मार्केटिंग वर्कर, मीडिया) उन लोगों को यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापार में नए ऑर्डर आने से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
![Venus Transit 2022](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/09/shukra-gochar.jpg?resize=700%2C400)
धनु राशि:
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह योग दशम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे करियर, व्यापार और कार्यक्षेत्र का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
साथ ही व्यापार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपकी नए व्यापारिक संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ होता दिख रहा है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।