Shani Gochar 2023 Effect

2023 में शनिदेव इन राशि वालों का जीवन कर सकते हैं उथल पुथल Shani Gochar 2023 Effect

Shani Gochar 2023 Effect: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। (Shani Gochar 2023)  यह एक ऐसा ग्रह है, जो जातक के जीवन कर्म के अनुसार फल प्रदान करता है। शनिदेव यदि अपनी पर आ जाए तो रंग को भी राजा बना सकते हैं। इसलिए इन्हें न्याय के देवता की उपाधि भी महादेव भगवान शंकर द्वारा दी गई है। शनिदेव (Shani Gochar 2023) जातक को उसके कर्मों के अनुसार न्याय प्रदान करने के साथ ही फल प्रदान करते हैं। जिस जातक की कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में होते हैं तो वह जातक जीवनभर तरक्की करता है।

Shani Gochar 2023 Effect

Shani Gochar 2023 Effect
Shani Gochar 2023 Effect

अब बात करते हैं वर्ष 2023 की। जल्द ही नया साल 2023 शुरु होने वाला है। 17 जनवरी 2023 को शनि गोचर करके कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का राशि परिवर्तन होने से 3 राशि वालों पर लौह पाया रहेगा, जो कि इन जातकों को बहुत कष्‍ट दे सकता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में शनि के 4 पाए- स्वर्ण पाया, रजत पाया, ताम्र पाया और लौह पाया बताए गए हैं। इसमें सबसे ज्‍यादा कष्‍टकारी और विनाशकारी पाया लौह पाया होता है। शनि का लौह पाया जातक को धन, परिवार, सेहत आदि मामलों में कष्‍ट देता है। आइए जानते हैं 2023 में शनि का लौह पाया किन राशि वालों को कष्‍ट देगा।

मेष राशि
2023 में मेष राशि पर शनि का लौह पाया रहेगा। इससे इनके खर्च बढ़ेंगे। जमापूंजी भी निकल जाएगी। परिवार में तनाव रह सकता है। आमतौर पर मूड खराब रहेगा। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हाथ आई सफलता निकल सकती है। अनावश्‍यक यात्राएं होंगी। निराश न हों, सतर्क रहकर काम करें। उपाय – रोज शनि स्तोत्र का पाठ करें और सोच सकारात्‍मक रखने की कोशिश करें।

Venus Planet Transit: दिसंबर में इन लोगों की लव लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का

Shani Gochar 2023 Effect
Shani Gochar 2023 Effect

​सिंह राशि
सिंह राशि वाले भी 2023 में शनि के लौह पाये से प्रताडि़त रहेंगे। इस कारण जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में खुद को उलझा हुआ सा महसूस करेंगे। सेहत पर असर पड़ेगा। नौकरी का तनाव हावी रहेगा और आप बदलाव का विचार कर सकते हैं। परिजनों से मानसिक कष्‍ट मिल सकता है। बेहतर होगा कि अपने धन का प्रॉपर्टी आदि में निवेश करें। वरना बेवजह के खर्च आपका बड़ा नुकसान करवा देंगे। जोखिम भरा निवेश न करें। उपाय – हर शनिवार को गरीबों को दान दें।

​धनु राशि
धनु राशि वालों पर भी 2023 में शनि का लौह पाया रहेगा, इसलिए शनि की साढ़े साती खत्‍म होने के बाद भी समय थोड़ा कष्‍टकारी रह सकता है। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। आपका खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। जोखिम भरा निवेश बिल्‍कुल न करें, वरना नुकसान उठाएंगे। भूमि-भवन, वाहन में ही पैसा लगाना उचित रहेगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

Shani Gochar 2023 Effect
Shani Gochar 2023 Effect

नोट : यहां दी गई जानकारी ग्रहों के गोचर के आधार पर दी गई है। कुंडली में शनि की स्थिति जान लेना भी बहुत जरुरी है।

दैनिक, साप्ताहिक राशिफल, ज्योतिष उपाय,  व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमें koo app पर फॉलो करें

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।